दोस्तों, जैसा कि आप सब जानते हैं कि साउथ कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी M सीरीज की शुरुआत कुछ महीनों पहले किया था। इस सीरीज ...
दोस्तों, जैसा कि आप सब जानते हैं कि साउथ कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी M सीरीज की शुरुआत कुछ महीनों पहले किया था। इस सीरीज में अबतक गैलेक्सी M10, गैलेक्सी M20, गैलेक्सी M30 और गैलेक्सी M40 लॉन्च किये गए हैं। ये सभी फोन काफ़ी सफल भी हुए हैं। आकर्षक कीमत और बेहतरीन फीचर्स ने ग्राहकों को लुभाया। अब सैमसंग इसी सीरीज में इनके अपग्रेडेड वेरिएंट लॉन्च करने का प्लान बना रही है। ऑनलाइन सैमसंग गैलेक्सी M21, गैलेक्सी M31 और गैलेक्सी M41 के key फीचर्स लीक हुए हैं जिसके बारे में नीचे विस्तार से जानकारी दी गयी है।
सैमसंग गैलेक्सी M21 का लीक्ड स्पेक्स-
सैमसंग Galaxy M21 स्मार्टफोन गैलेक्सी M20 का सक्सेसर होगा। गैलेक्सी M20 ड्यूल रियर कैमरा 13MP+5MP के साथ आया था, इसमें Exynos 7904 चिपसेट लगाया गया था। गैलेक्सी M21 के लीक्ड स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन Exynos 9609 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इस फोन में भी डुअल रियर कैमरा होगा लेकिन इसका प्राइमरी कैमरा 24MP का हो सकता है और सेकेंडरी कैमरा 5MP का ही होगा। इसका बेस वेरिएंट 4GB रैम के साथ लीक हुआ है।
सैमसंग गैलेक्सी M31 का स्पेसिफिकेशन-
इसका पिछला मॉडल यानी गैलेक्सी M30 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और Exynos 7904 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ था। ऑनलाइन लीक हुए इसके अपग्रेडेड वेरिएंट गैलेक्सी M31 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 6GB की रैम दी जा सकती है। इसी प्रोसेसर से शाओमी मी A3 और रियलमी 5 प्रो को पावर किया जा सकता है। सैमसंग का ये फोन भी ट्रिपल रियर कैमरा के साथ ही आएगा। इसमें 48MP+12MP+5MP का तीन रियर कैमरा सेटअप होगा।
सैमसंग गैलेक्सी M41 का लीक्ड स्पेक्स-
गैलेक्सी M41 स्मार्टफोन कंपनी के अपने प्रोसेसर Exynos 9630 से powered किया जाएगा। फोन में 6GB की रैम होगी। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 64MP का प्राइमरी रियर कैमरा होगा, 12MP का एक सेकंडरी वाइड एंगल कैमरा और 5MP का डेप्थ सेंसर होगा। यानी इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने मिलेगा। इस फोन का पुराना वर्जन जोकि गैलेक्सी M40 है, वो स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ था।