जी हां दोस्तों, ओप्पो ने आज अपने दो स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती की है। चीनी कंपनी ने ओप्पो F11 प्रो और ओप्पो F11 की कीमत 2000 रुपये...
जी हां दोस्तों, ओप्पो ने आज अपने दो स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती की है। चीनी कंपनी ने ओप्पो F11 प्रो और ओप्पो F11 की कीमत 2000 रुपये तक घटा दी है। कीमत में हुई कटौती ऑफलाइन, ऑनलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर लागू है। ओप्पो F11 प्रो के बारे में शायद आपको पता होगा, ये फोन पॉप अप सेल्फी कैमरा और फुल स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है। वहीं ओप्पो F11 वाटरड्रॉप नौच डिस्प्ले के साथ मिलता है। इन दोनों फोन की कीमत पहले भी एकबार घट चुकी है और अब फिर से की गयी कटौती के कारण ये फोन अब काफी आकर्षक और किफायती हो गए हैं।
ओप्पो F11 प्रो और Oppo F11 की नई कीमत-
दोनों ही स्मार्टफोन के नई कीमत की बात करें तो ओप्पो F11 अब इंडिया में मात्र 16,990 रुपये में मिलेगा, पहले इसकी कीमत 17990 रुपये थी। इसमें आपको 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। जबकि इसका हायर वेरिएंट जो 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ है, उसकी कीमत में 2000 रु की कटौती करके कीमत 17,990 रुपये कर दी गयी है। दूसरी तरफ ओप्पो F11 प्रो के सिर्फ हायर वेरिएंट में इसबार कटौती की गयी है। इसका 6GB रैम वेरिएंट अब 21,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, पहले इसकी कीमत 23,990 रु थी। ओप्पो F11 प्रो का बेस वेरिएंट 20,990 रुपये में मिलता है।
ओप्पो F11 प्रो और ओप्पो F11 के कुछ स्पेक्स की बात करें तो ओप्पो F11 में 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है, 16MP का सेल्फी कैमरा है और मीडियाटेक हिलियो P70 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 48MP+5MP का डबल रियर कैमरा सेटअप है। बैटरी 4020mAh की लगी है। 4GB और 6GB रैम मिल जाता है और स्टोरेज ऑप्शन 128GB की है। ओप्पो F11 प्रो में 6.53 इंच का डिस्प्ले है। पॉप अप सेल्फी कैमरा है। 6GB की रैम और 64GB या 128GB का स्टोरेज मिलता है। इसमें भी डुअल रियर कैमरा सेटअप 48MP और 5MP का है। सेल्फी कैमरा 16MP का है। इसमें 4000mAh की बैटरी है जो फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।