Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

मात्र 9,999 रुपये में सैमसंग ने 8 इंच का टैबलेट किया लॉन्च !

साउथ कोरियाई स्मार्टफोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी सैमसंग ने आज इंडियन मार्केट में अपना एक नया बजट टैबलेट पेश किया है. कम्पनी ने 8 इ...

साउथ कोरियाई स्मार्टफोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी सैमसंग ने आज इंडियन मार्केट में अपना एक नया बजट टैबलेट पेश किया है. कम्पनी ने 8 इंच वाला सैमसंग गैलेक्सी टैब A 8.0 (2019) लॉन्च कर दिया है. यह टैबलेट मात्र 9,999 रुपये कि शुरुआती कीमत पर लाया गया है. यह टैबलेट दो वेरिएंट में आया है, एक wifi वेरिएंट पेश किया गया है और एक wifi + LTE वेरिएंट लॉन्च हुआ है. वाईफाई वेरिएंट फ्लिप्कार्ट और सैमसंग के ऑफिसियल ऑनलाइन स्टोर पर प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है. इस टैबलेट के key फीचर्स हैं 512GB तक एक्सपेंडेबल मेमोरी सपोर्ट, 5100mAh की बैटरी और 8MP का रियर कैमरा.
सैमसंग गैलेक्सी Tab A 8.0 (2019) की कीमत-Image result for galaxy tab a 8.0 2019
सबसे पहले आपको गैलेक्सी टैब A 8.0 के wifi वेरिएंट की कीमत बताएं तो वो तो आपको टाइटल में ही बता दिया गया है. जी हां इस वेरिएंट की ही कीमत 9,999 रुपये सैमसंग ने रखी है. वहीं LTE वेरिएंट की कीमत कीमत इंडियन मार्केट में 11,999 रुपये रखी गयी है. दोनों ही इस टैब के वेरिएंट काला और ग्रे रंग में मिलेगा. वाईफाई वेरिएंट तो प्री-आर्डर किया जा सकता है, LTE वेरिएंट महीने के अंत तक ऑफलाइन और ऑनलाइन उपलब्ध हो जायेगा. इस टैब के साथ 2 महीने का फ्री यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.
सैमसंग गैलेक्सी टैब A 8.0 (2019) के फीचर्स-Image result for galaxy tab a 8.0 2019
इस टैबलेट के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह टैब एंड्राइड पाई 9.0 ओएस पर चलता है. इसमें 8 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है. टैबलेट क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 429 क्वैड कोर प्रोसेसर पर चलता है, जिसके साथ 2 जीबी की रैम दी गयी है, और इंटरनल मेमोरी 32 जीबी है. डिवाईस में 512 जीबी तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगाया जा सकता है. इस सैमसंग टैब में 8MP का रियर कैमरा सेटअप है और फ्रंट में 2MP का कैमरा दिया गया है.Image result for galaxy tab a 8.0 2019
कनेक्टिविटी के लिए इसमें wifi 802.11, ब्लूटूथ 4.2 और यूएसबी 2.0 है. इस टैबलेट में 4G सिम इस्तेमाल कर सकते हैं, हालाँकि wifi वेरिएंट में वाईफाई से कनेक्ट करके नेट चलाना होगा. इसमें 5100mAh की बैटरी दी गयी है. टैबलेट की थिकनेस 8mm है और वजन 347 ग्राम है. सेंसर के तौर पर accelerometer और एम्बिएंट लाइट सेंसर मौजूद है. स्टीरियोफोनिक साउंड एक्सपीरियंस के लिए ड्यूल स्पीकर दिया गया है.

Latest Articles