Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ की कीमत भारत में होगी इतनी, टॉप वेरिएंट 89,999 रुपये में

सैमसंग अपने नोट सीरीज का स्मार्टफोन बुधवार को न्युयोर्क में पेश कर दिया था. सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 को 6.3 इंच डिस्प्ले और गैलेक्सी नोट 10...

सैमसंग अपने नोट सीरीज का स्मार्टफोन बुधवार को न्युयोर्क में पेश कर दिया था. सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 को 6.3 इंच डिस्प्ले और गैलेक्सी नोट 10+ को 6.8 इंच की डिस्प्ले और एस पेन के साथ उतारा गया है. भारत में ये दोनों नोट सीरीज फोन कल यानि 10 अगस्त को लॉन्च कर दिए जायेंगे, हालाँकि इन फोन्स के सभी वेरिएन्ट्स की कीमत अभी ही पता चल गयी है. सैमसंग ने इस बार सबसे महंगा गैलेक्सी नोट लॉन्च किया है. सबसे टॉप वेरिएन्ट की कीमत 90 हजार रुपये तक है.
सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और नोट 10+ की कीमतें-Related image
इन लेटेस्ट स्मार्टफोन में से गैलेक्सी नोट 10 को सिंगल वेरिएंट में लाया जा रहा है, जिसकी कीमत भारत में 69,999 रुपये होगी. इसमें 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज दी गयी है. यह स्मार्टफोन औरा ब्लैक, औरा ग्लो और औरा व्हाईट में मिलेगा. इसके बाद सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ की बात करें तो यह डिवाईस आपको 79,999 रुपये के शुरुआती कीमत पर मिलेगा, यह कीमत बेस वेरिएंट जिसमें 12GB रैम है और 256GB इंटरनल स्टोरेज. इसके अलावा नोट 10+ का एक और सबसे टॉप वेरिएंट है जो 12 जीबी की ही रैम के साथ है, और स्टोरेज 512 जीबी दी हुई है. इसकी इंडियन price 89,999 रुपये तक की गयी है.Image result for samsung note 10+
सैमसंग ने बताया है कि इन दोनों फोन्स की प्री-बुकिंग चालू है और इंडिया में इसकी सेल 23 अगस्त से शुरू होगी. प्री-आर्डर 22 अगस्त तक लिए जायेंगे. अमेज़न , फ्लिप्कार्ट, पेटीएम, सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और टाटा क्लिक से प्री-आर्डर कर सकते हैं. प्री-बुकिंग ऑफर के तौर पर HDFC बैंक क्रेडिट, डेबिट कार्ड से रिटेल आउटलेट और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर 6000 रुपये का कैशबैक दिया जायेगा. यही सेम ऑफर आईसीआईसीआई क्रेडिट डेबिट कार्ड से पे करने पर अमेज़न, फ्लिप्कार्ट, पेटीएम और टाटा क्लिक देगा.Image result for samsung note 10
सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ के फीचर्स की बात करें तो दोनों में लगभग सभी स्पेक्स एक जैसे ही हैं. अंतर सिर्फ डिस्प्ले साइज़, रैम, स्टोरेज, रियर कैमरा और बैटरी क्षमता में हैं. गैलेक्सी नोट 10 में ड्यूल नैनो सिम स्लॉट, 6.3 इंच का इनफिनिटी O डायनामिक अमोलेड डिस्प्ले है. फोन एंड्राइड पाई 9 पर चलता है. इसको Exynos 9825 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. प्राइमरी कैमरा 12MP का वाइड एंगल लेंस के साथ, दूसरा 16MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ है और एक 12MP का टेलीफ़ोटो लेंस है. फ्रंट में 10MP का होल पंच कैमरा है. फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है. बैटरी 3500mAh की लगी है. फोन का वजन 168 ग्राम है.Image result for samsung note 10
दूसरी तरफ सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ की बात करें तो इसमें भी वही ड्यूल नैनो सिम स्लॉट, एंड्राइड पाई 9 ओएस है. डिस्प्ले 6.8 इंच का QHD+ सुपर अमोलेड पैनल है. रैम 12 जीबी और स्टोरेज ऑप्शन 256 जीबी और 512 जीबी है. इस फोन में माइक्रो एसडी भी लग सकता है वो भी 1TB कैपेसिटी तक का. प्रोसेसर नोट 10 वाला ही है. कैमरा सेटअप भी लगभग एक है, इसमें एक डेप्थ विज़न कैमरा फ़्लैश मोड्यूल के पास दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 4300mAh बैटरी है और 45w फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. इसका वजन 196 ग्राम है.

Latest Articles