Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

चार-चार रियर कैमरा के साथ Realme 5 Pro और रियलमी 5 इंडिया में इस दिन होगा लॉन्च

जी हाँ दोस्तों आपने बिल्कुल सही सुना, रियलमी अपना अगला स्मार्टफोन रियलमी 5 प्रो और रियलमी 5 लॉन्च करने के लिए तैयार है. कम्पनी ने एक ट्वि...

जी हाँ दोस्तों आपने बिल्कुल सही सुना, रियलमी अपना अगला स्मार्टफोन रियलमी 5 प्रो और रियलमी 5 लॉन्च करने के लिए तैयार है. कम्पनी ने एक ट्विटर पोस्ट के जरिये ये जानकारी दी है कि वह 20 अगस्त को ये दोनों फोन्स लॉन्च करेगी. रियलमी ने ये भी कन्फर्म बताया है कि Realme 5 Pro में क्वैड रियर कैमरा सेटअप होगा यानि इसमें 4-4 कैमरा बैक में होगा. प्राइमरी कैमरा 48MP का दिया जायेगा. और चारो कैमरे वर्टिकली सेटअप किये हुए होंगे. इतनी ही नहीं कम्पनी के अनुसार दोनों स्मार्टफोन 12.30 बजे दिन में लॉन्च कर दिया जायेगा और फ्लिप्कार्ट पर इसे ख़रीदा जा सकेगा.Image result for realme 5 pro
रियलमी ने 20 अगस्त को रियलमी 5 प्रो के लॉन्च होने की खबर तो दे दी है लेकिन इसके साथ रियलमी 5 लॉन्च किया जायेगा या नहीं इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है. हालाँकि एक अन्य पोस्ट में कम्पनी ने कहा था कि प्रो वेरिएंट के साथ ही रियलमी 5 भी पेश किया जायेगा जो फ्लिप्कार्ट पर ही मिलेगा. वैसे 20 अगस्त को तो पता चल ही जायेगा. रियमी 5 प्रो में जो 4 रियर कैमरे होंगे उसमें 48 मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर, एक अल्ट्रा वाइड सेंसर, एक सुपर मैक्रो सेंसर और एक डेप्थ सेंसर कैमरा रहेगा.Image result for realme 5 pro
रियलमी के इस अपकमिंग फोन के बारे में और कुछ खास जानकारी उपलब्ध नहीं हुई है. लेकिन कम्पनी के मुताबिक इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर जो होगा वो रियर पैनल में ही दिया गया है. इसका बैक पैनल ग्लॉसी होगा. रियलमी एक 64MP कैमरे वाला भी स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, हालाँकि रियलमी 5 सीरीज में ये नहीं लॉन्च होगा क्योंकि कम्पनी ने कन्फर्म कर दिया है कि इसमें 48MP का ही प्राइमरी कैमरा होगा. 64MP वाला फोन दिवाली के आसपास लॉन्च हो सकता है.Image result for realme 5 pro

Latest Articles