Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

29 मार्च से नहीं होगा आईपीएल, नई तारीखों का ऐलान, कोरोना वायरस की पड़ी मार

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट टी-20 लीग पर करोना वायरस की मार पड़ गई है। आईपीएल के प्रेमियों के लिए बुरी खबर आई है। इंडियन प्रीमियर लीग के ...

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट टी-20 लीग पर करोना वायरस की मार पड़ गई है। आईपीएल के प्रेमियों के लिए बुरी खबर आई है। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण का आयोजन 29 मार्च से नहीं होगा।

कोरोना वायरस को डब्ल्यूएचओ ने महामारी घोषित कर दिया है। कयास लगाए जा रहे थे कि आईपीएल 2020 रद्द किया जा सकता है। लेकिन आईपीएल के अगले संस्करण का कार्यक्रम 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है।
29 मार्च से शुरू होने वाला इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां संस्करण अब 15 अप्रैल से शुरू होगा। इंडियन प्रीमियर लीग के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बात की पुष्टि कर दी गई है।

कोरोना वायरस के कारण कई मैच खाली मैदान पर हो रहे हैं वहीं रोड सेफ्टी सीरीज को रद्द कर दिया गया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के आगमी तो मैच खाली मैदान पर खेले जाएंगे।

Latest Articles