Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

मुंबई लॉकडाउन होने के कारण रहने लगी है बॉयफ्रेंड के घर, कुत्ते के साथ मस्ती करती नजर आई

दुनिया भर में तेजी से फैलने वाला कोरोना वायरस ने सभी को परेशान करके रख दिया है । सभी काम ठप हो चुके हैं और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपने घर प...

दुनिया भर में तेजी से फैलने वाला कोरोना वायरस ने सभी को परेशान करके रख दिया है । सभी काम ठप हो चुके हैं और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपने घर पर आराम कर रहे हैं । गवर्नमेंट ने सभी राज्यों को लॉकडाउन करने का फैसला लिया है और कड़क कार्यवाही की जा रही है । ऐसे में तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री कृति खरबंदा आजकल अपने बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी है ।


आपको बता दें कि कर्फ्यू के दिन भी यह दोनों एक साथ ताली और थाली बजाते हुए कैमरे में कैद किए गए थे । जानकारी के लिए बता दें कि कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट एक साथ 'पागलपंती' फिल्म में नजर आ चुके हैं।  इस फिल्म का निर्देशन अनीस बाज्मी द्वारा किया गया था । दोनों अपने प्यार का इजहार मीडिया के सामने कर चुके हैं और वैलेंटाइन डे पर भी यह दोनों एक साथ नजर आए थे । यह जोड़ी लोगों को बीच काफी पसंद की जा रही है अब देखने वाली बात यह होगा कि कब तक यह दोनों शादी के बंधन में बंधते हैं । कृति खरबंदा अपने बॉयफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है।  ऐसे में हाल ही में उन्होंने कुछ शेयर की जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह अपने डॉगी के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही है । पिछले साल को कृति खरबंदा ने अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हाउसफुल 4' में भी लीड रोल किया जिसे लोगों के बीच बेहद पसंद किया गया । अगर बात करें उनकी अपकमिंग फिल्मों की तो वह है 'तैश' । इसके अलावा वह 'वान' नाम की एक तमिल फिल्म में भी नजर आने वाली है ।
दोस्तों, वैसे आपको पुलकित  और कृति खरबंदा की जोड़ी कैसी लगती है ? हमें नीचे कमेंट में बताइए और इस पोस्ट को लाइक कीजिए, धन्यवाद ।

Latest Articles