Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

पूरी मुंबई लॉकडाउन होने के बाद भी मां के साथ सब्जी लेने पहुंचा, पहचानना हुआ मुश्किल

आप सब जानते ही है कि कोरोना वायरस का कहर सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर जारी है । ऐसे में हर देश की गवर्नमेंट हर संभव कोशिश ...

आप सब जानते ही है कि कोरोना वायरस का कहर सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर जारी है । ऐसे में हर देश की गवर्नमेंट हर संभव कोशिश कर रही है।  22 मार्च को कर्फ्यू जाहिर किया गया था और एक बार फिर से पीएम मोदी द्वारा मंगलवार की रात 12 बजे से लेकर 21 दिन तक पूरा देश लॉकडाउन किया गया है ताकि इस वायरस से लड़ने में आसानी हो । ऐसे में बॉलीवुड और टेलीविजन सितारे भी अपने घर पर टाइम स्पेंड कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में बिग बॉस कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा अपनी मां के साथ सड़क पर ठेले वाले से सब्जी खरीदते हुए कैमरे में कैद किए गए । मास्क लगा होने के कारण इनका चेहरा पहचानना मुश्किल हो रहा था ।

पूरी मुंबई लॉकडाउन होने के बाद भी पारस छाबड़ा अपनी मां की मदद के लिए उनके साथ सब्जी खरीदने पहुंचे । आप इन तस्वीरों में देख सकते हो कि पारस छाबड़ा के हाथ में ठेला नजर आ रहा है तो वहीं उनकी मां सब्जी की खरीदारी कर रही है । आजकल पारस और माहिरा शर्मा एक साथ ही रह रहे हैं और कुछ दिनों पहले एक तस्वीर वायरल हुई थी । जिसमें माहिरा शर्मा पारस छाबड़ा की मां के साथ नजर आई थी इन दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ चुकी है और यह दोनों आए दिन एक साथ नजर आते रहते हैं । बिग बॉस खत्म होने के बाद इन दोनों को 'बारिश' नाम के एक सॉन्ग में देखा गया जिसमें दोनों की केमिस्ट्री गजब की देखने को मिली । लोग इस जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं और आए दिन इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती है । दोनों के रिश्ते में गहराई बढ़ती हुई साफ नजर आ रही है और कुछ दिनों पहले यह दोनों रेस्टोरेंट में लंच डेट पर भी गए थे । भले ही बिग बॉस खत्म हो चुका हो लेकिन इन दोनों की खबरें थमने का नाम ही नहीं ले रही है   दोनों के चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है । ऑनस्क्रीन अच्छी बॉन्डिंग के साथ साथ रियल लाइफ में भी यह दोनों एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं । बिग बॉस 13 में यह जोड़ी चर्चा का विषय बनी रही थी और बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी इन दोनों के पास प्रोजेक्ट की कमी नहीं है । दोस्तों, वैसे आपको यह जोड़ी कैसी लगी ? हमें नीचे कमेंट में बताइए और इस पोस्ट को लाइक कीजिए, धन्यवाद ।

Latest Articles