Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

5 बजते ही बॉलीवुड सितारों ने बजाई ताली-थाली, नजर आए कई बड़े सुपरस्टार

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को लोगों ने सर आंखों पर रखा आज 5 बजते ही लोगों के घरों की बालकनी और दरवाजे से ताली और थाली बजाने ...

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को लोगों ने सर आंखों पर रखा आज 5 बजते ही लोगों के घरों की बालकनी और दरवाजे से ताली और थाली बजाने का सिलसिला शुरू हुआ । पीएम ने कहा कि ऐसा करके लोगों को कोरोना से बचाने वाले मेडिकल कर्मियों और सेवा कर रहे हर उन लोगों का आभार व्यक्त करना है । ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं रहे दीपिका पादुकोण से लेकर अक्षय कुमार तक लगभग सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी पीएम मोदी के इस बड़े आदेश का पालन किया ।



प इन तस्वीरों में देख सकते हो कि पूरा बच्चन परिवार अपने टेरेस पर नजर आ रहा है । कोई ताली बजा रहा है तो कोई थाली । ऐसा करके डॉक्टर्स का आभार व्यक्त कर रहे हैं ।
हैंडसम हीरो कार्तिक आर्यन भी अपने अलग ही अंदाज में थाली बजाते हुए नजर आए । खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह दोनों घर की बालकनी में नजर आ रहे थे।
रणवीर और दीपिका अपने ही अंदाज में ताली बजाते हुए कैमरे में कैद किए गए । लगभग सभी सेलेब्रिटीज पीएम मोदी के इस आदेश का पालन करते हुए नजर आए। अर्जुन रामपाल, युग देवगन, अनिल कपूर जैसे कई सेलेब्रिटीज अपनी बालकनी में नजर आए ।
पीएम मोदी की अपील पर लोगों ने जनता कर्फ्यू का पालन किया और 5 बजे से पहले ही लोग उन सभी महान डॉक्टर्स और साइंटिस्ट का धन्यवाद करने के लिए तैयार थे । यहां तक कि कई लोग जगहों पर आतिशबाजी भी की गई ।
सोशल मीडिया पर हर कोई अपनी तस्वीरें शेयर कर रहा है और कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी ताली बजाते हुए कैमरे में कैद किए गए । इस मुश्किल स्थिति में हमारा पूरा भारत देश एकजुट नजर आया जो कि वाकई में काबिले तारीफ है ।

Latest Articles