Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

आज के दिन हार्दिक-धोनी ने किया था अनोखा कारनामा, दर्शकों के जेहन में आज भी है ताजा

4 साल पहले महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या की जोड़ी ने वह करिश्मा कर दिखाया था जिसकी उम्मीद शायद ना थी। धोनी ने आज के ही दिन 4 साल पहल...

4 साल पहले महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या की जोड़ी ने वह करिश्मा कर दिखाया था जिसकी उम्मीद शायद ना थी। धोनी ने आज के ही दिन 4 साल पहले विश्व कप के मुकाबले में बांग्लादेश को 1 रन से पराजित कर इतिहास के पन्नों में यह मुकाबला दर्ज कराया था।


टी20 विश्व कप 2016 में भारत और बांग्लादेश का आमना-सामना हुआ था। जहां भारत को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए यह मुकाबला महत्वपूर्ण था। लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को 20 ओवर में 146 रन पर ही रोक दिया था।

इस मैच में 23 गेंदों पर 30 रन बनाकर सुरेश रैना सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे, वहीं विराट कोहली के बल्ले से 24 गेंदों पर 24 रन निकले।

इस मुकाबले में बांग्लादेश ने लगभग भारत को हराकर हरा दिया था। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के एक करिश्माई रन आउट ने नतीजा पलट दिया।

आखिरी ओवर में बांग्लादेश को जीतने के लिए 11 रनों की जरूरत थी, गेंद हार्दिक पांड्या के हाथों में थी। पिच पर बांग्लादेश के दो अनुभवी बल्लेबाज महमूदुल्लाह और मुश्फिकर रहीम मौजूद थे।

पहली तीन गेंदों पर बल्लेबाजों ने 9 रन बना दिए, अब आखिरी 3 गेंदों पर कुल 2 रन की दरकार थी। लेकिन महमूदुल्लाह और रहीम गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो गए, अब आखिरी गेंद पर 2 रन बनाने थे।

आखिरी गेंद पर बांग्लादेश के बल्लेबाज कनेक्ट करने में असफल रहे और गेंद महेंद्र सिंह धोनी के दस्तानों में चली गई। धोनी विकेट के पीछे से ही भागने लगे और स्तंप पर गेंद मार दी। तीसरे अंपायर का फैसला भारत के पक्ष में रहा। इस तरह भारत ने यह मुकाबला 1 रन से जीता। 

Latest Articles