भारत में कोरोना वायरस के कारण लोग अपने घरों में बंद है। वहीं भारत में इसके 500 से अधिक पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। आम लोगों से लेकर से...
भारत में कोरोना वायरस के कारण लोग अपने घरों में बंद है। वहीं भारत में इसके 500 से अधिक पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटी भी अपने घरों में सेल्फ आइसोलेट है।
24 मार्च यानी आज भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर कुणाल पांड्या का जन्मदिन है हालांकि वह कोरोना के चलते किसी भी जश्न से दूर है।
कुणाल पांड्या ने इस बार अपना बर्थडे बिना केक के ही मना लिया। छोटे भाई हार्दिक पांड्या ने उनको इंस्टाग्राम पर शुभकामनाएं दी। हार्दिक ने एक तस्वीर भी साझा की जिसमें वह उनको केक खिलाने का नाटक कर रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
हार्दिक पांड्या ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा" जन्मदिन की शुभकामनाएं भाई! आइसोलेशन पीरियड में हम एक दूसरे का अच्छे से ख्याल रख रहे हैं। इसीलिए आपके लिए इनविजिबल जीरो कैलरी केक का तोहफा। बहुत-बहुत प्यार।


