सलमान और शाहरुख को लेकर रंगीन पर्दे पर कई बार हमने कंट्रोवर्शी देखी है। बॉलीवुड गलियारों में इनके दोस्ती के किस्से भी बहुत मशहूर रहे है...

आज के इस लेख में हम आपसे इस फ़िल्म से जुड़ी ऐसी बात साझा कर रहे है जो शायद आप नहीं जानते।
दरअसल अपने एक्टिंग से करन-अर्जुन में धमाल मचाने वाले सलमान-शाहरुख इस फ़िल्म के निर्देशक की पहली पसंद नहीं थे। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते है की निर्देशक राकेश रोशन दोनों खान से पहले 2 सगे भाइयों को इस फ़िल्म में लेना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने उनसे संपर्क भी किया था, लेकिन उन्होंने इस सुपरहिट फ़िल्म को करने से इंकार कर दिया था।
आपको बता दें की सलमान-शाहरुख के पहल निर्देशक को जिन 2 सगे भाइयों की जोड़ी पसंद थी वो कोई और नहीं धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल है। ज्ञात खबर के मुताबिक जब करन-अर्जुन का निर्माण किया जा रहा था तब बॉबी देओल बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रहे थे। बॉबी की पहली फ़िल्म बरसात थी, लिहाजा वो उसी फ़िल्म में व्यस्त थे। उनके भाई सनी देओल को यह प्रस्ताव इसलिए समझ नहीं आया क्योंकि वह अपने भाई बॉबी देओल के डेब्यू के वक़्त कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे।

