दोस्तों , आप जानते ही होंगे कि दुनिया में सबसे ज्यादा प्रोडक्ट सैमसंग ही लॉन्च करती है। सैमसंग हर वर्ष 20 नए स्मार्टफोन बाजार में उतारती ह...
दोस्तों , आप जानते ही होंगे कि दुनिया में सबसे ज्यादा प्रोडक्ट सैमसंग ही लॉन्च करती है। सैमसंग हर वर्ष 20 नए स्मार्टफोन बाजार में उतारती है और एक लीक के मुताबिक इस साल भी यानी 2018 में भी ढेड़ सारे फोन्स लॉन्च करेगी। एक XDA डेवलपर्स की रिपोर्ट कहती है कि सैमसंग इसबार 24 स्मार्टफोन और टैबलेट विभिन्न मार्केट्स में पेश करेगी।
Third party image reference
स्मार्टफोन और टैब की इस लिस्ट में 3 फ्लैगशिप डिवाइस गैलेक्सी S9, S9 प्लस और नोट 9 है। इसके साथ मिड रेंज सेगमेंट में गैलेक्सी J सीरीज, A सीरीज और C सीरीज में कई फोन्स लॉन्च करेगी। Xda फोरम के डेवलपर्स ने galaxy नोट 8 के ओरियो बीटा बिल्ड की मदद से सैमसंग के कुछ अघोषित स्मार्टफोन और कुछ फोन के कोड-नेम भी उजागर किये हैं।
Third party image referenceगैलेक्सी S और Note सीरीज-
जैसा कि मैंने आपको पहले बताया कि इस साल तीन फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी S9, गैलेक्सी S9 प्लस और गैलेक्सी नोट 9 आएंगे। इन तीनों को कंपनी ने कोड-नेम star, star2 और crown नाम से दर्शाया है। साल 2018 के अंत तक एक और फ्लैगशिप डिवाइस लॉन्च किया जा सकता है, जिसका नाम गैलेक्सी X हो सकता है और यह एक फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा।
Third party image referenceगैलेक्सी C और A सीरीज के फोन-
इसके अलावा सैमसंग अमेरिकी बाजार में गैलेक्सी S9 एक्टिव स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ उतार सकती है। इसके बाद मिड रेंज की बात करें तो गैलेक्सी C10 और C10 प्लस लॉन्च किया जाएगा। दोनों ही स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग A8 (2018) और A8+ (2018) भी लॉन्च करेगी।
Third party image referenceगैलेक्सी J सीरीज के फोन-
अब बात करते हैं सबसे पॉपुलर सीरीज की। जी हां, J सीरीज, इस सीरीज में स्मार्टफोन्स की लंबी लिस्ट है। सैमसंग इस वर्ष J सीरीज के टोटल पांच डिवाइस पेश करेगी। गैलेक्सी J2 (2018), गैलेक्सी J3 Neo, गैलेक्सी J4, गैलेक्सी J6 और गैलेक्सी J8. इन पांच फोन्स के अलावा कुछ और J सीरीज के हैंडसेट लॉन्च होंगे लेकिन उसके बारे में जानकारी नहीं है।
Third party image referenceगैलेक्सी टैबलेट-
टैबलेट की बात की जाय तो रिपोर्ट कहती है कि सैमसंग इस साल 5 गैलेक्सी टैब लॉन्च करेगी। लिस्ट में है गैलेक्सी Tab 4 (2018), टैब A10.1 (2018), टैब E 2018, टैब S4, एक और टैबलेट है जिसके बारे में कोई इन्फॉर्मेशन नहीं है।
Third party image reference
ये सभी स्मार्टफोन ऑफिसियल ओरियो बीटा बिल्ड पर देखे गए हैं, इसलिए हो सकता है कि ये सब एंड्रॉइड ओरियो ओएस के साथ ही आएंगे।


No comments