Third party image reference इन्फिनिक्स ने आज बजट रेंज का सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारा है। फोन का नाम Infinix Hot...
Third party image reference
इन्फिनिक्स ने आज बजट रेंज का सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारा है। फोन का नाम Infinix Hot S3 है। इस फ़ोन में 20 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है जो खासतौर पर सेल्फी प्रेमी लोगों को ध्यान में रखकर दिया गया है। कीमत की बात करें तो यह 8,999रु में लॉन्च हुआ है। ये फोन ओप्पो और वीवो के कई फोन्स को टक्कर देगा क्योंकि ये दोनों कंपनियां ज्यादातर सेल्फी फोकस्ड फोन ही लाती है।
Third party image reference
इन्फिनिक्स के इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का प्रोसेसर लगा हुआ है। फोन का लुक और डिज़ाइन मेटालिक है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास लगा हुआ है और इसका स्क्रीन 18:9 अनुपात में है। रियर कैमरा 13MP का है और 4000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है।
- Infinix Hot S3 का फुल स्पेसिफिकेशन्स-
Third party image reference- 5.65 इंच का HD+ डिस्प्ले
- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर
- 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज
- माइक्रो एस डी कार्ड सपोर्ट- 128GB
- 20MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा/ डुअल LED फ़्लैश
- 13MP का रियर कैमरा/ LED फ़्लैश
- फिंगरप्रिंट स्कैनर
- एंड्रॉइड ओएस- ओरियो 8.0
- 4000mAh की बैटरी
Third party image reference
इस फोन का सेल्फी कैमरा ही सबसे हाइलाइटिंग फीचर है। इस कीमत में और कोई ब्रांड ऐसा कैमरा नहीं दे रही है। डुअल फ़्लैश होने के साथ इसमें बुके सेल्फी के लिए पोर्ट्रेट मोड है। इन्फिनिक्स हॉट एस3 का फिंगरप्रिंट सेंसर पीछे की तरफ है। 8,999रु का यह फोन फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
Third party image reference
यह फोन दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। एक 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ, जिसकी कीमत 8,999रु है और दूसरा 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी के साथ। इसकी कीमत 10,999रु रखी गयी है। कीमत के हिसाब से यह फ़ोन काफी अच्छा है।
इन्फिनिक्स हॉट S3 को 12 फरवरी से फ्लिपकार्ट पर से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। यह काला और गोल्ड रंग में उपलब्ध रहेगा।


No comments