Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

रेडमी 5A को टक्कर देगा 5299रु का Panasonic का ये फिंगरप्रिंट सेंसर वाला 4G फ़ोन

Third party image reference जापानी कंपनी पैनासोनिक ने 8 फरवरी को एक बजट 4G VoLTE स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। इस फोन का नाम है पै...


Third party image reference
जापानी कंपनी पैनासोनिक ने 8 फरवरी को एक बजट 4G VoLTE स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। इस फोन का नाम है पैनासोनिक P100 और कीमत है सिर्फ 5299 रुपये। इस फोन में कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया है। यह डिवाइस सीधे तौर पर शाओमी के रेडमी 5A और अमेज़न के Tenor D को टक्कर देगा।

Third party image reference
ये फोन दो तरह के रैम वेरिएंट में आया है- 1GB और 2GB रैम। दोनों में ही 16GB की इंटरनल मेमोरी है। हालांकि 2GB रैम वाले कि कीमत 5999रु है और 5299रु 1GB रैम वाले का प्राइस है। पैनासोनिक ने कहा कि ये फोन एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट पर आज मध्य रात्रि से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Panasonic P100 का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
इस फोन में आपको 5 इंच का HD डिस्प्ले दिया हुआ है, जिसका रिजोल्यूशन 1280 x 720 पिक्सेल है। सबसे खास बात इसके डिस्प्ले में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास टेक्नोलॉजी का 2.5D कर्व्ड ग्लास भी लगा हुआ है।
पैनासोनिक P100 में मीडियाटेक का MT6737 प्रोसेसर दिया गया है जोकि 4 कोर वाला प्रोसैसर है और 1.25GHz पर क्लॉकड है। रैम 1GB/2GB और स्टोरज 16GB है। फोन में 128GB तक का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है।

Third party image reference
डिवाइस एंड्रोइस के नॉगट 7.0 पर चलता है।फिंगरप्रिंट स्कैनर फोन के पीछे दिया हुआ है। पीछे का कैमरा 8MP का है और आगे में 5MP का कैमरा दिया गया है। रियर अउर फ्रंट दोनों कैमरे में LED फ़्लैश भी दी हुई है। बजट फोन में डबल फ़्लैश और फिंगरप्रिंट सेंसर! इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है।

Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिये पैनासोनिक पी100 में 4G VoLTE सपोर्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट आदि मौजूद हैं।
अंत में बैटरी की बात करें तो इस फोन में आपको 2200mAh की बैटरी देखने को मिलेगी। इस फ़ोन को ब्लू, काला, गोल्ड और डार्क ग्रे रंगों में खरीदा जा सकता है।

No comments

Latest Articles