Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

8GB रैम के साथ Xiaomi का फ्लैगशिप फोन Mi 7 अप्रैल में होगा लॉन्च

शाओमी एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। शाओमी अप्रैल में Mi 7 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8GB की रैम क...

शाओमी एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। शाओमी अप्रैल में Mi 7 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8GB की रैम के साथ बाजार में उतारेगा। इस फोन के बारे में ऑनलाइन एक स्क्रीनशॉट शेयर की गई है जिसमें मी 7 के कुछ मुख्य फीचर्स लीक हो गए हैं।
Third party image reference
शाओमी मी 7 में 5.6 इंच का HD+ डिस्प्ले होगा और यह दो-तीन तरह के स्टोरेज वेरिएंट जैसे 64GB, 128GB और 256GB इंटरनल मेमोरी के साथ लॉन्च होगा। रैम की बात करें तो इनमें से एक में 8GB की रैम होगी।
लीक्ड स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि यह डिवाइस MIUI 8.1.30x वर्जन पर चल रहा था जो कुछ ही सप्ताह पहले रिलीज हुआ था। इसका मतलब Mi 7 लैटेस्ट MIUI के साथ आएगा और अब ये देखना है कि इसमें एंड्रॉइड का कौन सा ओएस होगा- नॉगट या फिर ओरियो। हालांकि ओरियो के साथ आने की उम्मीद ज्यादा है क्योंकि शाओमी ने अपने पिछले फ्लैगशिप फोन Mi 6 के लिए ओरियो टेस्टिंग शुरू कर दिया है।
Third party image reference
इसके अलावा, मी 7 में 4480mAh की बैटरी दी जाएगी और यह वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट कर सकता है। लीक्ड स्क्रीनशॉट के अनुसार रियर में डुअल कैमरा होगा- एक 16 मेगापिक्सेल का और दूसरा 5MP का।
इस फोन के बारे में ये भी कहा जा रहा है कि ये सिर्फ दो वेरिएंट में लॉन्च होगा और एक का नाम होगा Mi 7 और एक अन्य का नाम Mi 7 प्लस होगा। हालांकि अभी ऑफिसियली इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
Third party image reference
इस फ़ोन के बारे में जैसे ही और कोई खबर आएगी तो इस टेक चैनल पर आपको जरूर बताया जाएगा। इसलिए अगर आपने अभी तक इस टेक्निकल रमण को फॉलो नहीं किया है तो पीला वाला follow बटन प्रेस करके कर लें।

No comments

Latest Articles