Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

जियोफोन खरीदने वालों के लिए खुशखबरी!

Third party image reference रिलायंस जियो का 4G फीचर फोन जियोफोन आज से ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। अब आप अपन...


Third party image reference
रिलायंस जियो का 4G फीचर फोन जियोफोन आज से ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। अब आप अपने घर पर ही इस फोन को ऑर्डर करके प्राप्त कर सकते हैं। इसके पहले ये सिर्फ रिलायंस डिजिटल स्टोर पर ही मिल रहा था, हालांकि इसे ऑर्डर MyJio ऐप और जियो के ऑफिसियल वेबसाइट से किया जा रहा था। लेकिन फोन रिसीव करने के लिए जियो स्टोर जाना पड़ रहा था।

Third party image reference
कुछ दिन पहले इसकी बुकिंग वॉलेट ऐप मोबिक्विक पर भी शुरू की गई थी। यहां से भी आप जियोफोन मंगा सकते हैं। अमेज़न पर इस फोन की कीमत 1500रु है और जिसे सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम से जाना जाता है और जो तीन साल बाद ग्राहक को वापस कर दिए जाएंगे।
अमेज़न इंडिया से जियोफोन प्राप्त कर लेने के बाद ग्राहकों को जियो स्टोर में अपने डिवाइस, फोन का बॉक्स और आधार नंबर ले जाना होगा। अमेज़न पे से इस फोन का पेमेंट करने पर 50 रु का कैशबैक भी आप पा सकते हैं।

Third party image reference
जियो फोन पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुआ था। इसकी प्री-बुकिंग अगस्त में शुरू हो गयी थी। जियो के इस 4G फीचर फोन में 2.4 इंच की डिस्प्ले है। 1.2GHz का डुअल कोर वाला प्रोसेसर भी है। फोन में 512MB की रैम और 4GB की इंटरनल मेमोरी है। इसमें सिर्फ एक सिम स्लॉट है जिसमें केवल जिओ का ही सिम यूज किया जा सकता है। मेमोरी कार्ड 128GB तक का लगाया जा सकता है। यह फोन Kai OS पर चलता है। वाईफाई और NFC सपोर्ट भी इस हैंडसेट में है। बैटरी 2000mAh की है।
जियोफोन के प्लान की बात करें तो इस फोन ले लिए सबसे सस्ता प्लान है 49 रुपये का, जिसमें 28 दिन की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 1GB डेटा और 50 SMS दिया जाता है।

No comments

Latest Articles