Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

लीक हुई Nokia 7 Plus की लाइव तस्वीरें, 18:9 डिस्प्ले के साथ हो सकता है डुअल रियर कैमरा

एचएमडी ग्लोबल आने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नोकिया 7 प्लस को पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले ही इस फोन कुछ तस्वीरें निकालकर सामने आई ह...

एचएमडी ग्लोबल आने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नोकिया 7 प्लस को पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले ही इस फोन कुछ तस्वीरें निकालकर सामने आई है। ये तस्वीर चाइनीज ब्लॉग Vtech द्वारा लीक किया गया है।

Third party image reference
इमेज देखने से पता चलता है कि नोकिया 7 प्लस में 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो का फुल व्यू डिस्प्ले होगा। दूसरी खास चीज जो इस तस्वीर में दिखी वो ये कि फोन के डिस्प्ले नमस्ते लिखा हुआ था। इसका मतलब HMD ग्लोबल नोकिया 7 प्लस की टेस्टिंग भारत में कर रही है और MWC में ग्लोबल लॉन्च के बाद जल्द ही भारत में आ जायेगा।

Third party image reference
नोकिया 7 प्लस के फ्रंट में ऊपर और नीचे काफी पतला बेजेल्स होगा। डिस्प्ले के ऊपर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन होगा। यह लेटेस्ट एंड्रॉइड ओएस 8.0 ओरियो पर चलेगा। पिछले लीक्ड इमेज में दिखाया गया था कि ये एंड्रॉइड वन डिवाइस होगा और फोन के पीछे एंड्रॉइड वन की ब्रांडिंग होगी।

Third party image reference
बेजेल लेस डिस्प्ले के अलावा नोकिया 7 प्लस में डुअल रियर कैमरा कार्ल Zeiss ऑप्टिक्स के साथ हो सकता है। इसका डिस्प्ले 6 इंच का 2160 x 1080 पिक्सेल रिजोल्यूशन के साथ होगा। स्मार्टफोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा और 4B रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी होगी।

Third party image reference
मेमोरी क्षमता बढ़ाने के माइक्रो एसडी स्लॉट भी होगा। डुअल रियर कैमरा 12MP+13MP का हो सकता है, जबकि फ्रंट कैमरा 16MP का टेट्रासेल टेक्नोलॉजी के साथ दिया जा सकता है।

No comments

Latest Articles