Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

नोकिया 2 या नोकिया 3 स्मार्टफोन खरीदने पर एयरटेल दे रहा 2000रु का कैशबैक

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने HMD ग्लोबल के साथ साझेदारी की है। आप तो जानते ही हैं कि नोकिया ब्रांड के फोन्स को मैनुफैक्...

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने HMD ग्लोबल के साथ साझेदारी की है। आप तो जानते ही हैं कि नोकिया ब्रांड के फोन्स को मैनुफैक्चर करने का लाइसेंस एचएमडी ग्लोबल के पास ही है। इस पार्टनरशिप के तहत नोकिया के दो स्मार्टफोन, नोकिया 3 या नोकिया 2 खरीदने पर एयरटेल 2000 रुपये का कैशबैक देगा।

Third party image reference
ये दोनों ही 4G स्मार्टफोन हैं जिसके लिए एयरटेल ने 169रु का स्पेशल रिचार्ज पैक निकाला है. इस प्लान में डेली 1GB 4जी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. नोकिया 3 जोकि 9,499रु की कीमत पर लॉन्च हुआ था वो सिर्फ 7,499रु की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध होगा. दूसरी तरफ नोकिया 2 महज 4,999रु की इफेक्टिव प्राइस पर आप पा सकेंगे. वैसे इस फोन की वास्तविक कीमत 6,999 रूपये है.

Third party image reference
एयरटेल के द्वारा जो 2000 रूपये का कैशबैक का लाभ मिलेगा, वो दो इन्सटॉलमेंट में ग्राहकों को 36 महीने में दिया जायेगा. अगर आप नोकिया के इन दोनों फोन्स में से कोई एक लेते हैं तो आपको 18 महीने में कुल 3500 रूपये का एयरटेल सिम में रिचार्ज करना होगा तब पहली इन्सटॉलमेंट में 500रु कैशबैक दिया जायेगा. इसी तरह फिर अगले 18 महीने तक 3500रु तक का रिचार्ज करने पर दूसरी इन्सटॉलमेंट में टोटल 1500रु कैशबैक दे दिया जायेगा.

Third party image reference
पार्टनरशिप के बारे में भारती एयरटेल के COO अजय पूरी ने कहा,"नोकिया के साथ साझेदारी करके हमें बहुत ख़ुशी हो रही है. आकर्षक ऑफर और सस्ते दामों में 4G स्मार्टफोन और टैरिफ प्लान्स उन लोगों के लिए उपलब्ध कराये जा रहे हैं जो पहली पर 4G में अपग्रेड हो रहे हैं. नोकिया का अपना एक ब्रांड वैल्यू है और ग्राहक किफायती कीमत में अच्छी क्वालिटी का फोन लेना पसंद करते हैं. ऐसे में नोकिया के साथ पार्टनरशिप करना हमारे लिए काफी महत्व रखता है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles