Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

वोडाफोन का जियो पर हमला! लॉन्च किया 158रु का अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 1GB डेटा पैक

वोडाफोन ने आज 158रु का एक नया प्रीपेड टैरिफ प्लान लॉन्च किया है। ये प्लान जियो के 149रु के प्लान के जैसा है। वोडाफोन इस प्लान में अनलिमिटे...

वोडाफोन ने आज 158रु का एक नया प्रीपेड टैरिफ प्लान लॉन्च किया है। ये प्लान जियो के 149रु के प्लान के जैसा है। वोडाफोन इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 1GB डेटा देगा। परंतु इस पैक में कोई SMS नहीं मिलेगा। और प्लान की वैलिडिटी 28 दिन तक रहेगी।

Third party image reference
कंपनी ने ये प्लान अभी सिर्फ केरल सर्किल के लिए ही पेश किया है। हालांकि आने वाले कुछ दिनों में दूसरे सर्किल के लिए भी पेश किया जा सकता है। वोडाफोन के इस प्लान को जियो और अन्य टेलीकॉम कंपनियों जैसे एयरटेल और आईडिया से तुलना करें तो वोडाफोन का ये प्लान सभी से महंगा है। क्योंकि जियो के 149 प्लान में हर रोज 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स के साथ SMS भी मिलता है।

Third party image reference
एयरटेल भी अपने ग्राहकों को 149रु के पैक में जियो जैसा ही बेनिफिट देता है। वोडाफोन का यह प्लान कीमत के अनुसार महंगा होने के साथ जो बेनिफिट आपको मिलेगा वो भी अन्य ऑपरेटर के मुकाबले कम है। वोडाफोन के इस प्लान में हर रोज 250 मिनट कॉल करने की लिमिट है और सप्ताह भर में टोटल 1000 मिनट ही बात किया जा सकता है। इस लिमिट को पार करते ही मेन बैलेंस से चार्ज कटने लगेगा।

No comments

Latest Articles