Third party image reference जी हां दोस्तों, सैमसंग ने आज भारत में अपने गैलेक्सी J2 प्रो और गैलेक्सी J2 (2017) स्मार्टफोन की कीमत में कट...
Third party image reference
जी हां दोस्तों, सैमसंग ने आज भारत में अपने गैलेक्सी J2 प्रो और गैलेक्सी J2 (2017) स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। जे2 प्रो की कीमत अब सिर्फ 7,690रु हो गयी है, जबकि जे2 (2017) की कीमत महज 6,590रु रह गयी है। दोनों ही फोन्स का ये नया प्राइस आज से यानी बुधवार, 21 फरवरी से ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स पर लगा हो जाएगा।
Third party image reference
सैमसंग ने गैलेक्सी J2 प्रो को जुलाई 2016 में 9,890 रुपये में लॉन्च किया था और गैलेक्सी J2 (2017) पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुआ था। जे2 (2017) को 7,390रु में लॉन्च किया गया था।
Third party image reference
सैमसंग के इन फोन्स की कीमतों में गिरावट की पहली खबर मुम्बई के मोबाइल रिटेलर, महेश टेलीकॉम से पता चली। कीमतों में कमी की वजह से शायद सैमसंग अफोर्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में अपना शेयर फिर से पा सकती है। क्योंकि अभी चीन की कंपनी शाओमी से सैमसंग को कड़ी टक्कर मिल रही है।


No comments