Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

वायरलेस चार्जिंग और Iris स्कैनर के साथ आ सकता है Xiaomi का ये लाजवाब स्मार्टफोन

शाओमी रेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो लॉन्च करने के बाद अब शायद मी मैक्स 3 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Xda डेवलपर के मुताबिक Mi Max 3 वाय...

शाओमी रेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो लॉन्च करने के बाद अब शायद मी मैक्स 3 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Xda डेवलपर के मुताबिक Mi Max 3 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा और ये आईरिस स्कैनर के साथ भी आएगा। MIUI apk की छानबीन करने पर पता चला कि इसमें वायरलेस चार्जिंग होगा। ऐसे में ये शाओमी का पहला फोन होगा जिसमें Qi वायरलेस चार्जिंग होगा।

Third party image reference
शाओमी मी मैक्स 3 के अन्य फ़ीचर्स की बात करें तो रियर में सोनी का IMX363 कैमरा या फिर सैमसंग का डुअल कैमरा सेटअप होगा। फ्रंट में सिंगल कैमरा होगा और साथ ही आईरिस स्कैनर होगा। पिछले लीक्स के अनुसार मी मैक्स 3 में 5500mAh की बैटरी होगी।

Third party image reference
स्मार्टफोन का डिस्प्ले 7 इंच का 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में रहेगा। प्रोसेसर क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 630 या 660 हो सकता है। यह एंड्रॉइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर चलेगा। इस फोन के रैम और स्टोरेज के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। ये एक डुअल सिम डिवाइस होगा और एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट करेगा। हालांकि अभी इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख और कीमत के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।

No comments

Latest Articles