जी हां दोस्तों, अगर आप भी नोकिया 5 या नोकिया 6 स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए ये खुशखबरी वाला खबर है. एचएमडी ग्लोबल ने इन दोनों ...
जी हां दोस्तों, अगर आप भी नोकिया 5 या नोकिया 6 स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए ये खुशखबरी वाला खबर है. एचएमडी ग्लोबल ने इन दोनों फोन्स के लिए Android 8.1 ओरियो का अपडेट जारी कर दिया है. भारत के यूजर्स के साथ साथ कम्पनी ने अन्य देशों में भी ये अपडेट रिलीज़ किया गया है.
Third party image reference
इस android ओरियो 8.1 अपडेट में कुछ नए फीचर्स आये हैं जैसे न्यूरल नेटवर्क API, हैमबर्गर इमोजी फिक्स और डेवलपर API. इसके साथ इस अपडेट में इन्कोर्पोरेट बग फिक्स किये गए हैं और लेटेस्ट सिक्यूरिटी पैच दिए गए हैं.
इस अपडेट के बाद नोकिया 5 और नोकिया 6 हैंडसेट में बैटरी सेविंग नेविगेशन बटन, सेटिंग का नया menu, रिडिजाइनड पॉवर menu आयेगा और ब्लूटूथ का बैटरी परसेंटेज भी दिखायेगा.
Third party image reference
नोकिया 5 में जो एंड्राइड ओरियो का अपडेट आया है उसका फाइल साइज़ 866MB है वहीँ नोकिया 6 में इसका साइज़ 933MB का है.
कम्पनी ने कहा है कि वह जल्द ही नोकिया 2 और नोकिया 3 के लिए भी एंड्राइड ओरियो 8.1 का अपडेट जारी करेगा. वैसे भी एचएमडी ग्लोबल ने एक बार कहा था कि वह अपने सभी स्मार्टफोन में ओरियो का अपडेट देगा.
Third party image reference

No comments