Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

जियो Vs एयरटेल- किसका है 399रु वाला प्लान सबसे बढ़िया! जानिए विस्तार से

Third party image reference दोस्तों, आप जानते ही हैं कि आजकल टेलिकॉम ऑपरेटर्स अपने ग्राहकों को लुभाने और अपने साथ जोड़े रखने के लिए तरह...


Third party image reference
दोस्तों, आप जानते ही हैं कि आजकल टेलिकॉम ऑपरेटर्स अपने ग्राहकों को लुभाने और अपने साथ जोड़े रखने के लिए तरह-तरह के आकर्षक ऑफर पेश करती रहती है. काफी कम समय में पॉपुलर हुई रिलायंस जियो ने तो सस्ते प्लान्स की बदौलत एयरटेल जैसी कम्पनियों को भी हिला कर रख दिया है. ऐसे में एयरटेल को भी जियो से मिलती जुलती कीमत वाले पैक्स लॉन्च करने पड़े.

Third party image reference
अभी एक ऐसा प्लान है जो दोनों ही कम्पनियां एक ही कीमत में दे रही है, वो प्लान है 399 रूपये का. कीमत तो एक ही है परन्तु क्या दोनों ऑपरेटर एक जैसे फायदे दे रहें हैं! चलिए पता करते हैं.
जियो के 399 प्लान में मिलने वाली सुविधाएँ-

Third party image reference
जियो के 399रु के प्लान में डेली 1.5GB डेटा 4G हाई स्पीड में यूज करने के लिए मिलता है. ये डेटा समाप्त हो जाने के बाद भी 64kbps की स्पीड में इन्टरनेट चलता रहता है. इसके साथ पुरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. रोज 100 SMS दिए जाते हैं. और जियो कॉलर ट्यून, जियो के अन्य सर्विसेस भी बिलकुल फ्री मिलती है. इतना सबकुछ पुरे 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलता है.
एयरटेल के 399 प्लान में मिलने वाली सुविधाएँ-

Third party image reference
एयरटेल के इस 399 प्लान में आपको हर रोज 1GB डेटा मिलता है. इसे आप 2G/3G/4G किसी भी नेटवर्क पर इस्तेमाल कर सकते हैं. 4G नेटवर्क यूज करने पर स्पीड ज्यादा मिलेगी. एयरटेल भी इस प्लान के साथ ऑल इंडिया फ्री अनलिमिटेड कॉल करने की सुविधा देता है. लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल भी फ्री कर सकते हैं. रोजाना 100 SMS भी भेजने के लिए मिलता है. और इस प्लान में 70 दिनों की वैधता एयरटेल देता है.
निष्कर्ष-
दोस्तों, इतना सबकुछ जाने के बाद शायद अब आप खुद जान चुके होंगे कि किसका प्लान आपके लिए सबसे बढिया होगा. जी हाँ आपने सही कहा, जियो का 399 प्लान सबसे फायदेमंद रहेगा क्योंकि जियो हमें उतनी ही कीमत में रोज एयरटेल से डेढ़ गुना ज्यादा डाटा देता है और प्लान की वैधता भी एयरटेल के मुकाबले 14 दिन अधिक मिलता है. और कॉलर ट्यून भी मुफ्त में मिलता है. कुल मिलाकर एयरटेल अभी तक जियो की बराबरी नहीं कर पाया है. आपका क्या कहना है इस बारे में?

No comments

Latest Articles