दोस्तों, पिछली बार हमें आपको जियो और एयरटेल के 399 प्लान की तुलना करके बताया था कि किस कम्पनी का प्लान सबसे बढ़िया है. जिसमें जियो के 399र...
दोस्तों, पिछली बार हमें आपको जियो और एयरटेल के 399 प्लान की तुलना करके बताया था कि किस कम्पनी का प्लान सबसे बढ़िया है. जिसमें जियो के 399रु प्लान ने बाजी जीती थी. आज फिर से मैं आपके लिए इन्हीं दोनों टेलिकॉम कम्पनियों के एक ही कीमत के प्लान्स की तुलना करके पता लगायेंगे कि किसका प्लान आपको और सभी यूजर्स के लिए किफायती होगा.
Third party image reference
आज हम जिस प्लान के बारे में बात करने जा रहे हैं वो है जियो और एयरटेल दोनों के 349 रूपये वाला प्लान. कीमत के अनुसार तो दोनों के प्लान में कोई अंतर नहीं है लेकिन जब हम इनके प्लान्स में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करेंगे तब पता चलेगा कि कौन किफायती प्लान दे रहा है और कौन महंगा प्लान देकर भोले-भाले लोगों को चुना लगाने की कोशिश कर रहा है.
Copyright Holder: Teknikal Raman
एयरटेल के 349 प्लान में मिलने वाली सेवाएं-
भारती एयरटेल के इस 349 प्लान में हर रोज 2.5GB डेटा मिलता है. इसके साथ अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी कॉल्स करने को दी जाती है. एयरटेल इस पैक में डेली 100 SMS भी सेंड करने के लिए अपने ग्राहकों को देता है. इस प्लान की वैलिडिटी केवल 28 दिन की ही होती है.
Third party image reference
जियो के 349 प्लान में मिलने वाली सेवाएं-
रिलायंस जियो के इस प्लान में जियो यूजर्स को डेली 1.5GB डेटाउपलब्ध करवाता है. जियो के भी इस प्लान में असीमित लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स फ्री करने को मिलती है. साथ ही में 100 SMS भी रोज मिलता है.
Third party image reference
इसके अलावा जियो की कई सर्विस भी मुफ्त इस्तेमाल करने के लिए मिलती है जैसे जियो टीवी, जिसपर आप 600 टीवी चैनल्स का लाइव मजा ले सकते हैं. जियो सिनेमा, जियो मैगज़ीन जैसे सभी जियो की सेवाओं का लाभ इस पैक के साथ मिल जाता है. इस प्लान की वैलिडिटी की बात करें तो इस प्लान की वैधता पुरे 70 दिनों की होती है.
निष्कर्ष- किसका प्लान निकला सबसे किफायती?
Third party image reference
दोस्तों, इन दोनों कम्पनियों जियो और एयरटेल के इस प्लान में सबसे पहला फर्क ये है कि एक हमें डेली 2.5GB डेटा दे रहा है जबकि दूसरा सिर्फ 1.5GB डेटा है. ऐसे में प्रतिदिन के हिसाब से देखें तो एयरटेल सबसे ज्यादा किफायती लग रहा है क्योंकि ये सबसे ज्यादा डेटा प्रोवाइड कर रहा.
लेकिन यहाँ डेटा से कहीं ज्यादा मायने प्लान की वैलिडिटी रखती है. एयरटेल जहाँ इस प्लान में मात्र 28 दिन वैलिडिटी डेटा है वहीँ जियो पुरे 70 दिन की दे रहा है. अब अगर हम एयरटेल के द्वारा 28 दिन में दिए जाने वाले कुल डेटा को जोड़े तो वो होती है 2.5x28GB यानी 70GB.
Third party image reference
वहीँ जियो के प्लान में मिलने वाले डेटा को जोड़े तो जियो हमें 105GB डेटा का लाभ उतनी ही कीमत में डेटा है जितने में एयरटेल अपने ग्राहकों को डेटा है. इसलिए इस बार भी जियो ने मारी बाजी क्योंकि जियो अपने 349 प्लान में एयरटेल 33 प्रतिशत ज्यादा डेटा का फायदा डेटा है.
दोस्तों, अगर आपको हमारा ये आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें. और हाँ, आपने अभी तक इस टेक चैनल को फॉलो नहीं किया है तो ऊपर या नीचे वाले पीले बटन को प्रेस करके फॉलो कर लें. क्योंकि यहाँ मैं आपके लिए मोबाइल और टेलिकॉम जगत की ताजा ख़बरें लाता रहता हूं.


No comments