Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

मोबाइल से जुड़े ये Facts जानकर आप भी रह जाएंगे चकित! जरुर पढ़ें

दोस्तों, आज मोबाइल फोन के बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हमारा दिन ही मोबाइल इस्तेमाल करने से शुरू होता है। इस मोबाइल से जुड...

दोस्तों, आज मोबाइल फोन के बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हमारा दिन ही मोबाइल इस्तेमाल करने से शुरू होता है। इस मोबाइल से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य हैं जिसे आप जानकर भी यकीन नहीं करेंगे। आज मैं आपको ऐसे ही 10-15 फोन से संबंधित कमाल के फैक्ट्स आपको बताऊंगा। जिसे पढ़कर आपको आश्चर्यचकित करने के साथ रोमांच से भर देगा। तो चलिए शुरू करते हैं।

Third party image reference
1. क्या आपका फोन वाटरप्रूफ है! ज्यादातर लोगों के पास बिना वाटरप्रूफ वाले स्मार्टफोन होंगे लेकिन जापान के 90% लोगों के पास वाटरप्रूफ मोबाइल फोन्स हैं।

Third party image reference
2. ‎हमारे देश के लोग चाइनीज मोबाइल फोन का बहिष्कार करते हैं और इन्हें बेकार और ऑर्डिनरी मानती है, लेकिन आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि दुनिया भर के 70% से ज्यादा फोन चीन में ही बनाये जाते हैं।
3. ‎एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन में 1 लाख से भी अधिक लोगों के स्मार्टफोन हर साल टॉयलेट में गिर जाते हैं।

Third party image reference
4. ‎आपका टॉयलेट सीट भी मोबाइल से ज्यादा साफ होता है क्योंकि एक शोध के मुताबिक हम जो फोन इस्तेमाल करते हैं उसमें टॉयलेट सीट के मुकाबले 18 गुना ज्यादा बैक्टीरिया पाया जाता है।
5. ‎ये फैक्ट आपको सुनने में अजीब लगेगा। वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है जिससे आप अपना स्मार्टफोन पेशाब से चार्ज कर सकते हैं।

Third party image reference
6. ‎क्या आपको पता है, अभी आप जो फोन इस्तेमाल कर रहे हैं उसमें उस कंप्यूटर से भी ज्यादा कंप्यूटिंग करने की क्षमता है जो चांद पर अपोलो 11को उतारने के लिए इस्तेमाल हुआ था।
7. ‎क्या आप जानते हैं! दुनिया के 80 प्रतिशत से भी ज्यादा लोगों के पास आज मोबाइल और स्मार्टफोन हैं।
8. ‎आप अपने फोन में आने वाले मैसेज को कितनी देर में पढ़ते हैं! एक रिपोर्ट के मुताबिक 90% लोग मैसेज के डिलीवर होने के 3 मिनट के अंदर पढ़ लेते हैं।

Third party image reference
9. ‎दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से उन्नति करने वाला कोई इंडस्ट्री है तो वो है मोबाइल फोन इंडस्ट्री।
10. ‎आप अपने फोन का इस्तेमाल ज्यादातर किस काम के लिए करते हैं! एक अध्ययन के मुताबिक ज्यादातर लोग अपने मोबाइल का यूज गेम खेलने और सोशल नेटवर्किंग में करते हैं।
11. ‎दुनिया का पहला मोबाइल 1973 में बना था, जिसे मार्टिन कूपर ने बनाया था।

Third party image reference
12. ‎अमेरिका के 1983 में बने पहले मोबाइल फोन की कीमत 4000 डॉलर थी यानी करीब 2 लाख 68 हजार रुपये।
13. ‎एप्पल ने 2012 में है रोज 3 लाख 40 हजार iPhone बेचे थे, यानी हर सेकंड 4 डिवाइस बिके।
14. ‎आज 4 बिलियन से भी अधिक लोग मोबाइल इस्तेमाल करते हैं लेकिन उनमें से सिर्फ 3.5 बिलियन ही टूथब्रश यूज करते हैं।
15. ‎दुनिया में अबतक का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन नोकिया का Nokia 1100 है। इसके 25 करोड़ से भी ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई थी। और शायद आपने भी इसे खरीदा होगा।
दोस्तों, आपको ये मोबाइल फैक्ट्स कैसा लगा? कमेन्ट करके जरुर बताएं और इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें.

No comments

Latest Articles