Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी के इस फोन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, चंद महीनों में बिक गए 50 लाख से भी अधिक यूनिट्स !

चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी भारत में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाये जा रही है. ये कम्पनी इंडिया की नंबर वन स्मार्टफोन कम्पनी तो बन ही चुकी है औ...

चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी भारत में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाये जा रही है. ये कम्पनी इंडिया की नंबर वन स्मार्टफोन कम्पनी तो बन ही चुकी है और अब सेलिंग में भी एक से एक कीर्तिमान बनाये जा रही है. शाओमी भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में 31% की हिस्सेदारी के साथ एक नंबर पर काबिज है. कम्पनी ने अभी-अभी घोषणा की है कि उसने अपने लेटेस्ट फोन रेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो के 50 लाख से भी अधिक यूनिट्स की बिक्री महज 4 महीने के भीतर कर दी है.

Third party image reference
रेडमी नोट सीरीज के ये दोनों स्मार्टफोन फरवरी महीने में लॉन्च किये गए थे. दोनों फोन्स में से अब कौन से फोन की बिक्री सबसे ज्यादा हुई है इसकी जानकारी शाओमी ने नहीं दी है. कम्पनी ने एक प्रेस स्टेटमेंट में कहा "हमें लगता है कि भारत में ये सबसे तेजी से बिकने वाला स्मार्टफोन है जिसने 50 लाख के मार्क को क्रॉस किया है.

Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाओमी का रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो इंडिया में 14 फरवरी को लॉन्च किया गया था. और दोनों फोन्स की पहली ही सेल में 3 लाख से अधिक यूनिट्स बिक गए थे. ये दोनों स्मार्टफोन कुछ समय तक फ़्लैश सेल में ही बिके लेकिन कुछ समय बाद रेडमी नोट 5 ओपन सेल में मिलने लगा परन्तु रेडमी नोट 5 प्रो अब भी फ़्लैश सेल के द्वारा ही बेचा जा रहा है.

Third party image reference
शाओमी रेडमी नोट 5 दो वेरिएंट में उपलब्ध है. पहला वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ मिलता है, जिसकी कीमत मात्र 9,999 रूपये है. जबकि इसका दुसरा वेरिएंट जो 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ आता है, उसकी कीमत 11,999 रूपये है. इस फोन को बिना किसी फ़्लैश सेल के आसानी से फ्लिप्कार्ट से ख़रीदा जा सकता है.

Third party image reference
रेडमी नोट 5 प्रो की अगर बात करें तो यह फोन भी आपको दो वेरिएंट में मिलेगा. इस फोन का 4GB रैम + 64GB वेरिएंट 14,999 रूपये की कीमत पर मिलता है. वहीँ इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रूपये है. इस फोन की फ़्लैश सेल हरेक बुधवार दिन के 12 बजे फ्लिप्कार्ट और मी डॉट कॉम पर लगती है.

Copyright Holder: Teknikal Raman

No comments

Latest Articles