Third party image reference जी हां दोस्तों, सैमसंग ने अपने हालिया लॉन्च किये गए स्मार्टफोन गैलेक्सी A6 कीमत में भारी कमी कर दी है. इसका...
Third party image reference
जी हां दोस्तों, सैमसंग ने अपने हालिया लॉन्च किये गए स्मार्टफोन गैलेक्सी A6 कीमत में भारी कमी कर दी है. इसका बेस वेरिएंट जिसमें 4GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज है, उसकी कीमत घटकर सिर्फ 19,990 रूपये रह गयी है. पहले यह फोन 21,990 रु में मिल रहा था. यानी लॉन्चिंग के एक महीने बाद ही सैमसंग ने इस गैलेक्सी A6 की कीमत 2000 रु घटा दी.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A6 की कीमत कम होने के बावजूद अब भी यह फोन महंगा ही लगता है क्योंकि इसमें प्रोसेसर जो लगाया गया है वो कुछ खास नहीं है. ऐसे प्रोसेसर आजकल 8 हजार के फोन में भी मिल जाते हैं. वहीँ सैमसंग का गैलेक्सी A6+ अभी भी 25,990 रु में बिक रहा जो भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में फीचर्स के हिसाब से काफी महंगा फोन है. और मेरे ख्याल से इसकी भी कीमत जल्द ही कम की जाएगी.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A6 का स्पेसिफिकेशन और फीचर-
- 5.6 इंच का एचडी+ सुपर अमोलेड डिस्प्ले
- डुअल नैनो सिम सपोर्ट/ माइक्रो एसडी स्लॉट
- Exynos 7870 ओक्टा कोर प्रोसेसर
- 4GB रैम और 32GB स्टोरेज
- 16MP का रियर कैमरा/ LED फ़्लैश
- एंड्राइड ओएस- ओरियो 8.0
- फिंगरप्रिंट सेंसर बैक पैनल में सेटअप
- 3000mAh की बैटरी
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A6 अपने नयी कीमत के साथ ऑनलाइन अमेज़न, फ्लिप्कार्ट और पेटीएम मॉल पर मिलने लगा है. इसके अलावा सैमसंग के रिटेल स्टोर्स से भी इसे ख़रीदा जा सकता है. दोस्तों, क्या आप अब इस स्मार्टफोन को खरीदना पसंद करेंगे ?


No comments