Third party image reference इंडिया की नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बनने वाली चीनी कंपनी शाओमी के आगामी फैबलेट मी मैक्स 3 की कीमत का खुलासा...
Third party image reference
इंडिया की नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बनने वाली चीनी कंपनी शाओमी के आगामी फैबलेट मी मैक्स 3 की कीमत का खुलासा हुआ है। इस डिवाइस का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 1699 युआन यानी लगभग 17,835 रु की कीमत पर लॉन्च होगा। शाओमी के सीईओ ली जुन ने कन्फर्म किया है कि यह फैबलेट जुलाई के फर्स्ट वीक या दूसरे सप्ताह में लॉन्च कर दिया जाएगा।
Third party image reference
शाओमी मी मैक्स 3 के अबतक आयी लीक्ड खबरों के मुताबिक इस फैबलेट जैसे स्मार्टफोन में 6.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में दिया जाएगा। यह डिवाइस दो तरह के रैम और स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। इसका बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ होगा, जबकि प्रीमियम वेरिएंट में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज होगी, इसी की कीमत सामने आयी है। 4GB रैम वेरिएंट की कीमत 13636 रु के करीब हो सकती है।
Third party image reference
इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 octa कोर प्रोसेसर हो सकता है। हालांकि प्रीमियम वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 710 SoC दिया जा सकता है। मी मैक्स 3 में बैटरी 5400mAh की लगाई जा सकती है। यह डिवाइस एंड्राइड ओरियो पर बेस्ड MIUI 10 पर चलेगी।


No comments