जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने अपने Vivo V9 स्मार्टफोन का 6GB रैम वेरिएंट मार्केट में उतारा है. विवो का यह फोन अबतक 4GB रै...
जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने अपने Vivo V9 स्मार्टफोन का 6GB रैम वेरिएंट मार्केट में उतारा है. विवो का यह फोन अबतक 4GB रैम वेरिएंट में मौजूद था, ये फोन इसी साल इंडिया, थाईलैंड और फिलीपींस में लॉन्च किया गया था.
Third party image reference
विवो V9 का ये नया 6GB रैम वेरिएंट फ़िलहाल इंडोनेशिया में पेश किया गया है, जिसकी कीमत IDR 4,299,000 यानी करीब 20,600 रूपये रखी गयी है. इस फोन का 4GB रैम वेरिएंट 22,990 रु में लॉन्च हुआ था. यह फोन काला और लाल रंग में मिलेगा. इस फोन की बुकिंग शुरू भी हो चुकी है. भारत और अन्य मार्केट्स में इस फोन को कब पेश किया जायेगा, इसके बारे में कोई इनफार्मेशन कम्पनी ने नहीं दी है.
Third party image referenceविवो V9 का फुल स्पेसिफिकेशन-
विवो का यह स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आता है और ये एंड्राइड ओरियो 8.1 पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है. इस फोन में 6.3 इंचका फुल एचडी+ आईपीएस फुलव्यू डिस्प्ले 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है.
Third party image reference
इस फोन में आपको क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर मिलेगा जिसके साथ 6GB की रैम और 64GB की स्टोरेज मिलेगी. फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक इस्तेमाल कर सकते हैं. फोन के बैक साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर उपलब्ध है.
Third party image reference
कैमरे की बात करें तो विवो V9 में 13MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा f/2.2 अपर्चर साइज़ और LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. जबकि फ्रंट में 12MP का सिंगल सेल्फी कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ मिलता है. इस फोन का वजन 150 ग्राम है और थिकनेस 7.89mm है. विवो के इस फोन में 3260mAhकी बैटरी दी गयी है.


No comments