Third party image reference चाईनीज स्मार्टफोन मेकर कम्पनी हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर ने अपने Honor 7X स्मार्टफोन की कीमत 1000 रूपये कम क...
Third party image reference
चाईनीज स्मार्टफोन मेकर कम्पनी हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर ने अपनेHonor 7X स्मार्टफोन की कीमत 1000 रूपये कम कर दी है. कीमत में कटौती से पहले इसके बेस वेरिएंट की कीमत 12,999 रु थी जो अब मात्र 11,999 रूपये रह गयी है. जबकि इसका प्रीमियम वेरिएंट अब सिर्फ 14,999 रूपये में मिलेगा, इससे पहले यह 15,999 रूपये में बिक रहा था.
Third party image reference
प्राइस कट के अलावा इस फोन के मौजूदा यूजर्स के लिए भी एक खुशखबरी है. वो ये कि इस फोन को एंड्राइड ओरियो 8.0 का अपडेट भी मिलना शुरू हो गया है. कम्पनी ने कहा है आज से यह लेटेस्ट अपडेट यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है. आपको भी जल्द ये अपडेट मिल जायेगा.
Third party image reference
हॉनर 7X को इंडिया में दिसंबर 2017 में लॉन्च किया गया था. इस फोन में कम्पनी ने 4GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल मेमोरी दी थी. इसका दूसरा जो प्रीमियम वेरिएंट है उसमें भी 4GB रैम मिलती है परन्तु स्टोरेज 64GB दी गयी है. इस फोन को अगर आप खरीदना चाहें तो अमेज़न से ऑनलाइन खरीद सकते हैं.
Third party image reference
इस फोन में हॉनर ने 5.93 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में दिया है. फोन को हुवावे के ही HiSilicon Kirin 659 प्रोसेसर से लैस किया गया है. हॉनर 7X में आपको 16MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फिंगरप्रिंट रियर पैनल में सेट है और बैटरी 3340mAh की दी गयी है


No comments