जी हां दोस्तों, आपने सही सुना अगले साल यानी 2019 के शुरूआती दिनों में सैमसंग अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S10 को लॉन्च करेगी. इस...
जी हां दोस्तों, आपने सही सुना अगले साल यानी 2019 के शुरूआती दिनों में सैमसंग अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S10 को लॉन्च करेगी. इस फोन के बारे में बहुत पहले से ही लीक्ड ख़बरें आ रही है. और अभी-अभी जो ताजा खबर इस फोन के बारे में ये आयी है कि गैलेक्सी S10 तीन वेरिएंट में आयेगा और इसका तीसरा वेरिएंट सबसे प्रीमियम होगा. इस वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है. जैसा की हमें हुवावे के P20 प्रो स्मार्टफोन में देखने को मिला था.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी S10 के कैमरा के बारे में साउथ कोरिया की ETNews से मिली है. इसने ये दावा किया है कि इसका दो वेरिएंट 5.8 इंच डिस्प्ले के साथ आयेगा. बेस वेरिएंट में फ्लैट डिस्प्ले होगा जबकि दुसरे वेरिएंट में कर्व्ड डिस्प्ले गैलेक्सी S9 की तरह रहेगा. और गैलेक्सी S10 के तीसरे सबसे प्रीमियम वेरिएंट में 6.2 इंच का डिस्प्ले दिया जायेगा और इसी में तीन-तीन रियर कैमरे होंगे. अब ये तीनों लेंस कितने मेगापिक्सेल के होंगे इसकी कोई जानकारी नहीं दी है.
Third party image reference
साउथ कोरिया से आयी ये रिपोट अगर सच होती है तो सैमसंग की तरफ से आने वाला ये पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिलेगा. और ये भी पहली बार होगा जब S सीरीज का कोई फोन तीन वेरिएंट में लॉन्च किया जायेगा. अबतक सैमसंग इस सीरीज में दो ही वेरिएंट पेश करती थी. सैमसंग गैलेक्सी S10 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 3D फेस अनलॉक फीचर भी दिए जाने की खबर है.


No comments