Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

आखिरकार सैमसंग गैलेक्सी J8 खरीदने के लिए हुआ उपलब्ध, मिल रहा है 2000 रु का कैशबैक !

जी हां दोस्तों, सैमसंग गैलेक्सी J8, जो एक महीना पहले ही लॉन्च हुआ था, वो अब इंडिया में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है. कम्पनी ने लॉन्च करत...

जी हां दोस्तों, सैमसंग गैलेक्सी J8, जो एक महीना पहले ही लॉन्च हुआ था, वो अब इंडिया में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है. कम्पनी ने लॉन्च करते वक्त कहा था कि इसकी सेल 20 जून से ही शुरू हो जाएगी लेकिन कुछ कारणवश इसे टाल दिया गया था. आज से इस मिड रेंज फोन को आप अमेज़न और फ्लिप्कार्ट जैसी ऑनलाइन ई-कॉमर्स साईट या ऑफलाइन किसी भी रिटेल स्टोर और अपने नजदीकी दुकानों से खरीद सकते हैं.


Third party image reference
सैमसंग के इस गैलेक्सी J8 का हाईलाइटिंग फीचर है सुपर अमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल 4G Volte सपोर्ट करना. इस फोन की कीमत सैमसंग ने 18,990 रूपये रखी है.
लेकिन अगर आप इस फोन को अमेज़न या फ्लिप्कार्ट से खरीदते वक्त ICICI डेबिट या credit कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 2000 रु का कैशबैक मिल जायेगा. वैसे पेटीएम मॉल पर यह फोन सिर्फ SAMJ8 कूपन अप्लाई करके ही 2 हजार का कैशबैक दिया जा रहा है चाहे आप किसी भी माध्यम से पेमेंट करें. और इस तरह ये डिवाईस आपको मात्र 16,990 रूपये का पड़ेगा.

Third party image reference

Samsung Galaxy J8 full Specifications-

इस मिड रेंज सेगमेंट के स्मार्टफोन में आपको 6 इंच का सुपर अमोलेड डिस्प्ले 18.5:9 aspect रेश्यो में एचडी रिजोल्युसन के साथ मिलता है. फोन में डुअल नैनो सिम स्लॉट दी गयी है और डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट भी मिलता है जिसमें आप 256GB तक की क्षमता वाला मेमोरी कार्ड लगा सकते हैं.

Third party image reference
सैमसंग का यह फोन एंड्राइड के नवीनतम ओएस ओरियो 8.0 पर चलता है और इस फोन में 4GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है. यह फोन डुअल 4G Volte भी सपोर्ट करता है, यानी कि आप इस स्मार्टफोन में दोनों ही सिम 4G नेटवर्क पर इस्तेमाल कर पाएंगे.
कैमरा की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी J8 में 16 मेगापिक्सेल और 5 मेगापिक्सेल का डुअल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. वहीँ फ्रंट में आपको 16MP का बेहतरीन सेल्फी शूटर कैमरा भी LED फ़्लैश के साथ मिलता है. और इसका ये फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है.

Third party image reference
सैमसंग ने इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया है जो 1.8GHz पर क्लोक्ड है. इस फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 3500mAh की बैटरी लगायी गयी है. फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है. इस फोन का वजन 191 ग्राम है और थिकनेस मात्र 7.6mm है.

No comments

Latest Articles