Third party image reference देशी मोबाइल कम्पनी स्पाइस ने आज एक बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया. स्पाइस का यह पहला फोन है जो एंड्राइड गो पर बे...
Third party image reference
देशी मोबाइल कम्पनी स्पाइस ने आज एक बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया. स्पाइस का यह पहला फोन है जो एंड्राइड गो पर बेस्ड है और 18:9 डिस्प्ले के साथ है. इस फोन का नाम है Spice F311 जिसकी कीमत मात्र 5,599 रूपये रखी गयी है. इस फोन के साथ कम्पनी एक साल का रिप्लेसमेंट वारंटी देगी जो कि काफी अच्छी बात है. यह फोन ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से ख़रीदा जा सकेगा.
Third party image reference
स्पाइस F311 का स्पेसिफिकेशन और फीचर-
स्पाइस के इस फोन में 5.45 इंच का डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है जिसका रिजोल्युसन 480x960 पिक्सेल्स है. और पिक्सेल डेंसिटी 196ppi है. इस बजट फोन को मीडियाटेक के किसी क्वैड कोर प्रोसेसर से powered किया गया है जो 1.1GHz पर क्लोक्ड है.
स्पाइस F311 में आपको 1GB की रैम मिलेगी और इंटरनल मेमोरी 16GB की मिल जाएगी. हालाँकि एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगाकर फोन की स्टोरेज कैपेसिटी को 32GB और बढ़ा सकते हैं. इस फोन में डुअल सिम स्लॉट दिया गया है.
Third party image reference
यह फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर चलता है. कैमरे की बात करें तो इस बजट स्मार्टफोन में 5MP का रियर कैमरा और 5MP का ही फ्रंट कैमरा दिया गया है. और दोनों ही कैमरे में LED फ़्लैश भी दिया गया है. इस फोन के रियर पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल जाता है.
स्पाइस के इस फोन में accelerometer, प्रोक्सिमिटी, एम्बिएंट लाइट जैसे जरुरी सेंसर भी मौजूद हैं. इस फोन की मोटाई 8.25mm है. बैटरी की बात करें तो ये फोन 2400mAh की बैटरी से लैस है जो 240 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा करती है.


No comments