चाईनीज स्मार्टफोन मेकर कम्पनी विवो अपना लेटेस्ट और नई तकनीक से लैस स्मार्टफोन Vivo Nex S को इंडिया में 19 जुलाई को लॉन्च करने वाली है. कम्...
चाईनीज स्मार्टफोन मेकर कम्पनी विवो अपना लेटेस्ट और नई तकनीक से लैस स्मार्टफोन Vivo Nex S को इंडिया में 19 जुलाई को लॉन्च करने वाली है. कम्पनी ने इस फ्लैगशिप फोन को चीन में जून के शुरूआती दिनों में लॉन्च किया था और पिछले सप्ताह से इस फोन की बिक्री वहां शुरू हो चुकी है.
Third party image reference
विवो नेक्स S में 91.24% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो वाला डिस्प्ले है यानी फ्रंट में पूरी तरह से डिस्प्ले ही नजर आता है, और इस वजह से फ्रंट कैमरा को फोन के टॉप में पॉप-अप कैमरा के जैसा दिया गया है. कम्पनी ने इस फोन की लॉन्चिंग के लिए ऑफिसियल इनवाईट भेज दिया है. भारत में इस फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है.
Third party image referenceविवो Nex S का फुल स्पेसिफिकेशन-
विवो के इस फ्लैगशिप फोन में 6.59 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें आपको डिस्प्ले पर कोई नौच देखने को नहीं मिलेगा. इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम के सबसे पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस किया गया है.
Third party image reference
विवो नेक्स एस में 8GB की रैम दी गयी है और इंटरनल स्टोरेज 128GB/256GB मिलती है. इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर डिस्प्ले के अन्दर ही दिया गया है जो एक नयी टेक्नोलॉजी विवो ने विकसित की है.
Third party image reference
कैमरा की बात करें तो इस फोन में 12MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. जबकि टॉप फ्रंट में 8MP पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह स्मार्टफोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर बेस्ड फैनटच ओएस पर चलता है.
Third party image reference
विवो Nex S में आपको 4000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी जो फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करेगी. इस फोन में माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट नहीं दी गयी है. सिर्फ डबल नैनो सिम स्लॉट दी गयी है. फोन का वजन 199 ग्राम होगा और थिकनेस मात्र 8mm होगी.


No comments