आईडिया सेलुलर ने चुपके से एक नया प्रीपेड प्लान आज 27 जून को लॉन्च कर दिया. वोडाफोन के साथ जल्द ही विलय होने वाली इस टेलिकॉम कम्पनी ने अपन...
आईडिया सेलुलर ने चुपके से एक नया प्रीपेड प्लान आज 27 जून को लॉन्च कर दिया. वोडाफोन के साथ जल्द ही विलय होने वाली इस टेलिकॉम कम्पनी ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 227 रूपये का प्लान पेश किया है. आपको बता दें कि आईडिया ने यह प्लान एयरटेल के 219 रु प्लान के लाने के बाद निकाला है जिसमें एयरटेल ने अपने हेल्लो ट्यून की सर्विस मुफ्त में दी थी. और अब आईडिया भी एयरटेल की तरह प्लान्स के साथ फ्री ट्यून की सेवा देने की शुरुआत कर दी है.
Third party image reference
आईडिया का यह नया 227 रु का प्लान फ़िलहाल कुछ सर्किल में ही वैलिड है लेकिन बाकी सर्कल्स में भी जल्द आने की उम्मीद है. इस प्लान में आपको पुरे 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. बेनेफिट्स की बात करें तो तो इस प्रीपेड प्लान में आप डेली 1.4GB डेटा का लाभ उठा पाएंगे.
साथ ही अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉईस कॉलिंग कार सकेंगे. हालाँकि कम्पनी ने डेली और विकली कॉलिंग मिनट्स की लिमिट लगायी है. हर रोज 250 मिनट और सप्ताह में 1000 मिनट से अधिक फ्री कॉलिंग नहीं कर सकते. इस प्लान में डेली 100 SMS भी दिया जायेगा.
Third party image reference
इस प्लान में जो डायलर ट्यून की सर्विस मिलेगी वो भी 28 दिनों तक वैध रहेगी. आईडिया ने ट्यून सेवा के अलावा एक और मुफ्त सर्विस इस ने प्लान में दी है. इस पैक में आपको मिस्ड कॉल अलर्ट की सुविधा भी बिलकुल फ्री में मिलने वाली है.
Third party image reference
इस सेवा को एक्टिवेट करने के लिए आईडिया यूजर्स को SUB MCI249लिखकर ये SMS 54300 पर भेजना होगा. हालाँकि गौर करने वाली बात ये है कि मिस्ड कॉल अलर्ट की सर्विस सिर्फ 15 दिन ही फ्री मिलेगी. इसके बाद 30 रूपये हर महीने चार्ज इस सेवा का लिया जाता है.


No comments