चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने कहा है कि वो जल्द ही ग्लोबल इवेंट आयोजित करने वाली है. और इस इवेंट में शाओमी मी A2 को लॉन्च किये जाने की ख...
चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने कहा है कि वो जल्द ही ग्लोबल इवेंट आयोजित करने वाली है. और इस इवेंट में शाओमी मी A2 को लॉन्च किये जाने की खबर मिली है. ऐसा मुमकिन है क्योंकि पिछले साल के ग्लोबल इवेंट में मी A1 को लॉन्च किया था जो एंड्राइड वन पर चलने वाला स्मार्टफोन था. शाओमी मी A2 भी एक एंड्राइड वन डिवाईस ही होगा जो स्टॉक एंड्राइड पर चलेगा लेकिन टॉप में MIUI का इंटरफ़ेस रहेगा.
Third party image reference
शाओमी इंडिया ने ट्विटर अकाउंट पर इस फोन के लॉन्च होने के कुछ संकेत भी दिए हैं और अपने फैन्स से इस इवेंट को कहाँ पर आयोजित करना चाहिए, इसके लिए सलाह मांगी है. शाओमी मी A2 के बारे में अभी भी कुछ न कुछ लीक होकर आ ही रहे हैं.
हाल ही में स्विस वेबसाइट पर आयी एक रिपोर्ट के मुताबिक इसका डिज़ाइन और स्पेक्स बिलकुल मी 6X की तरह होगा. ये मी 6X चीन में अप्रैल महीने में लॉन्च किया जा चूका है. और हो सकता है कि वही फोन सिर्फ नाम बदलकर इंडिया में पेश कर दिया जायेगा.
शाओमी मी A2 की कीमत-
Third party image reference
चीन में लॉन्च हुए मी 6X को ही मी A2 के नाम से लॉन्च किया जाता है और स्पेसिफिकेशन भी वही रहती है तो इस फोन के 32GB स्टोरेज की कीमत लगभग19,800 रु होगी. जबकि 64GB और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः 22,500 रूपये और 25,200 रूपये के करीब हो सकती है.
शाओमी मी A2 की अनुमानित स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
शाओमी का ये एंड्राइड वन फोन 5.99 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ हो सकता है जो हमें मी 6X में देखने को मिला था. इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर होगा. रैम और स्टोरेज की बात करें तो ये फोन तीन तरह के स्टोरेज वेरिएंट में आयेगा जबकि रैम तीनों में ही 4GB होगी. इंटरनल स्टोरेज 32GB, 64GB और 128GB रहेगी.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात की जाय तो शाओमी मी A2 जो है वो डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ होगा जिसमें प्राइमरी सेंसर तो 12MP का होगा, लेकिन सेकेंडरी कैमरा जो डेप्थ सेंसिंग आदि के काम आता है उसके बारे में जानकरी नहीं है कि वो कितने मेगापिक्सेल का दिया गया है. वहीँ फ्रंट कैमरे की बात करें तो 20MP का सेल्फी कैमरा फ्रंट में मिलने वाला है.
Third party image reference
इस फोन में आपको 3010mAh की बैटरी मिल सकती है और ये क्विक चार्ज 3.0 भी सपोर्ट करेगा. यह स्मार्टफोन युएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ आयेगा. एंड्राइड वन फोन होने के चलते ये तो कन्फर्म है कि शाओमी मी A2 ओरियो 8.1 के साथ आउट ऑफ़ द बॉक्स मिलेगा.


No comments