Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Nokia के इन फोन्स को जल्द मिलेगा Face Unlock फीचर, देखिये क्या आपका फोन भी है शामिल !

Third party image reference जी हां दोस्तों, एचएमडी ग्लोबल नोकिया के कुछ स्मार्टफोन के लिए फेस अनलॉक फीचर जारी करने वाली है ताकि यूजर्स ...


Third party image reference

जी हां दोस्तों, एचएमडी ग्लोबल नोकिया के कुछ स्मार्टफोन के लिए फेस अनलॉक फीचर जारी करने वाली है ताकि यूजर्स आसानी से फोन को अनलॉक कर सकें. वैसे कम्पनी के किसी एग्जीक्यूटिव ने इस फीचर के आने की खबर नहीं दी है बल्कि ट्विटर हैंडल पर एक नोकिया यूजर को दिए गए जवाब से इस फीचर के आने की पुष्टि हुई है.


Third party image reference
ट्विटर पर उस यूजर ने पूछा कि उसके नोकिया 8 स्मार्टफोन में फेस अनलॉक का अपडेट कब आयेगा जो पिछले साल लॉन्च हुआ था. तो नोकिया मोबाइल के ट्विटर अकाउंट से जवाब मिला कि जल्द ही नोकिया 8 सहित नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6.1 और नोकिया 8 sirocco के लिए फेस अनलॉक का अपडेट दिया जाने वाला है. हालाँकि जवाब में कोई अपडेट की कोई खास तारीख नहीं बताई है, बस इतना कहा कि आने वाले कुछेक महीने में यह फीचर दे दिया जायेगा.

Third party image reference
नोकिया के जिन चारो स्मार्टफोन का जिक्र किया गया है उसमें से नोकिया 8 को छोड़कर बाकी तीनों डिवाईस इसी साल 2018 में लॉन्च किया गए थे. इन सभी फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है जिसे फोन को लॉक अनलॉक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा सभी में पैटर्न लॉक, पिन लॉक और पासवर्ड से लॉक करने का भी ऑप्शन है. फेस अनलॉक आ जाने के बाद यूजर्स को एक और सिक्यूरिटी फीचर मिल जायेगा.

Third party image reference

No comments

Latest Articles