जी हां दोस्तों, आज 4 जून 2018 को मोटोरोला ने इंडिया में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन मोटो G6 और मोटो G6 प्ले लॉन्च कर दिया है. ये दोनों ही फोन ...
जी हां दोस्तों, आज 4 जून 2018 को मोटोरोला ने इंडिया में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन मोटो G6 और मोटो G6 प्ले लॉन्च कर दिया है. ये दोनों ही फोन ग्लोबली अप्रैल महीने में ही लॉन्च किया गया था, ग्लोबल लॉन्च में इन दो फोन्स के साथ एक और फोन मोटो G6 प्लस भी पेश किया गया था लेकिन भारत में इस फोन को फ़िलहाल नहीं लाया गया. खैर चलिए अभी लॉन्च हुए इन दो स्मार्टफोन के बारे में आपको जानकारी दे दूँ.
Third party image reference
लेनोवो के अंतर्गत काम करने वाली मोटोरोला कम्पनी का ये दोनों फोन मोटो G6 और G6 प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो के डिस्प्ले के साथ आया है. दोनों ही फोन्स एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट और अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होंगे. मोटो G6 अमेज़न पर मिलेगा जबकि मोटो G6 प्ले फ्लिप्कार्ट पर बिक्री के लिए अवेलेबल होगा.
मोटो G6 का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
मोटोरोला का यह moto G6 स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आया है और ये एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस Oreo 8.0 पर चलता है. फोन में 5.7 इंच का फुल एचडी+ Max विज़न आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से powered किया गया है.
रैम और स्टोरेज की बात करें तो मोटो G6 में आपको 3GB/4GB की रैम और 32GB/64GB की स्टोरेज दी गयी है. 3GB रैम वेरिएंट के साथ 32GB इंटरनल मेमोरी दी गयी है और 4GB रैम के साथ 64GGB स्टोरेज मिलती है. फोन में 128GB तक की एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड भी लगायी जा सकती है.
Third party image reference
अब कैमरे की तरफ नजर डालें तो, इस फोन में 12MP और 5MP का डबल रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर और LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. इस कैमरे से स्लो मोशन विडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकेगी. इसके अलावा बुके मोड, टेक्स्ट स्कैनर मोड, स्पॉट कलर मोड जैसे फीचर्स भी इस कैमरे में दी गई है. मोटो G6 में सेल्फी कैमरा यानी फ्रंट कैमरा 16MP का मिल जाता है.
Third party image reference
मोटो G6 में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है जो फोन के फ्रंट में ही सेटअप किया हुआ है. इस फोन में accelerometer, प्रोक्सिमिटी, gyro, मैगनेटोमीटर और एम्बिएंट लाइट सेन्सर्स मौजूद हैं. यह फोन 3000mAh की बैटरी से लैस है और इसके साथ टर्बो पॉवर चार्जर भी दिया गया है. फोन का वजन 167 ग्राम है.
मोटो G6 प्ले का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
अब मोटो के इस दुसरे फोन की बात करें तो इस मोटो G6 प्ले स्मार्टफोन में आपको वही डुअल नैनो सिम सपोर्ट और एंड्राइड का लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.0 मिलता है. इस फोन का डिस्प्ले भी 5.7 इंच का है लेकिन यह एक एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है. फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर से लैस किया गया है.
मोटो G6 प्ले में 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. यह फोन सिर्फ इसी एक वेरिएंट में लॉन्च हुआ है. इसमें भी 128GB तक का माइक्रो एसडी इस्तेमाल किया जा सकता है.
Third party image reference
इसके कैमरे की बात करें तो इसमें सिंगल 13MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है और फ्रंट कैमरा 8MP का मिल जाता है. इसका भी फिंगरप्रिंट स्कैनर फ्रंट में ही होम बटन की जगह दिया गया है. मोटो G6 प्ले का वजन 173 ग्राम है और इसमें आपको 4000mAh की दमदार बैटरी मिल जाती है.
मोटो G6 और मोटो G6 प्ले की कीमत-
Third party image reference
अब कीमत भी आपको बता देता हूँ, सबसे पहले मोटो G6 की बात करें तो इसके 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रूपये रखी गयी है जबकि 4GB रैम वेरिएंट की कीमत 15,999 रूपये तय की गयी है. इस कीमत पर यह फोन रेडमी नोट 5 प्रो को कड़ी टक्कर दे सकता है. और अंत में मोटो G6 प्ले की कीमत की बात करें तो यह स्मार्टफोन 11,999 रूपये में आपको मिलेगा.


No comments