Third party image reference एचएमडी ग्लोबल द्वारा नोकिया 6.1 स्मार्टफोन को इसी साल अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था. यह स्मार्टफोन दो ...
Third party image referenceएचएमडी ग्लोबल द्वारा नोकिया 6.1 स्मार्टफोन को इसी साल अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था. यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट में पेश किया गया था. एक 3GB रैम वेरिएंट में तो दूसरा 4GB रैम वेरिएंट में और कीमत रखी गयी थी क्रमशः 16,999 रु और 18,999 रूपये. लेकिन यह स्मार्टफोन आपको मात्र 2 महीने के भीतर ही 3-4 हजार रूपये सस्ता मिलने लगा है. सबसे पहले इस फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स जान लेते हैं उसके बाद आपको बताते हैं कि ये फोन 4000 रु तक सस्ता कहाँ मिल जायेगा.
Third party image referenceनोकिया 6.1 फुल स्पेसिफिकेशन और फीचर्स-
नोकिया के इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 403ppi पिक्सेल डेंसिटी के साथ दिया गया है. डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन भी दी गयी है. इस फोन में आपको हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट मिलता है. माइक्रो एसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है लेकिन तब आप सिर्फ एक सिम ही इस्तेमाल कर पाएंगे.
Third party image reference
यह फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर चलता है और इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 630 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है जो 2.2GHz पर clocked है. रैम और स्टोरेज की बात करें तो यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज के साथ आता है, हालाँकि इसका दूसरा भी वेरिएंट है जिसमें 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल मेमोरी मिलती है.
Third party image reference
फोटोग्राफी यानी कैमरे की बात की जाय तो नोकिया 6.1 में हमें 16MP का रियर कैमरा f/2.0 अपर्चर साइज़, फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल LED टोन फ़्लैश के साथ मिलता है. जबकि फ्रंट में सेल्फी कैमरा 8MP का दिया गया है. इसके साथ LED फ़्लैश नहीं दिया गया है.
नोकिया के इस फोन में आपको 3000mAh की बैटरी मिलती है. फिंगरप्रिंट स्कैनर फोन के बैक पैनल में कैमरा के नीचे ही दिया गया है. इस फोन का वजन 172 ग्राम है और मोटाई 8.2mm है. यह स्मार्टफोन कई कलर वेरिएंट में उपलब्ध है, जैसे काला, ब्लू, गोल्ड और सफ़ेद.
यहाँ से खरीदें लगभग 4000 रु सस्ता-
Third party image reference
दोस्तों, नोकिया 6.1 की वास्तविक कीमत तो आपको ऊपर पता चल ही गया लेकिन यह स्मार्टफोन पेटीएम मॉल पर काफी ज्यादा डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. जिसके चलते ये फोन आपको काफी सस्ता मिल जाता है. पेटीएम मॉल पर इसका 3GB रैम वेरिएंट मात्र 13,577 रूपये का पड़ेगा और 4GB रैम वेरिएंट सिर्फ 15,057 रु में आपको मिल जायेगा. इस जबरदस्त छूट का लाभ आप GET18 कूपन अप्लाई करके ले सकते हैं.
Third party image reference

No comments