Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

रेडमी से कई गुना बेहतर है हॉनर का ये 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन !

दोस्तों, अगर आपको लगता है कि शाओमी के रेडमी स्मार्टफोन्स के कोई बेहतर फोन नहीं है तो आप बिलकुल गलत हैं. क्योंकि आज मोबाइल की दुनिया में कु...

दोस्तों, अगर आपको लगता है कि शाओमी के रेडमी स्मार्टफोन्स के कोई बेहतर फोन नहीं है तो आप बिलकुल गलत हैं. क्योंकि आज मोबाइल की दुनिया में कुछ कम्पनियां रेडमी के इन फोन्स को भी अब कड़ी टक्कर देने वाले हैंडसेट बाजार में उतार रही है. आज हम इन्हीं फोन में से एक ऐसे स्मार्टफोन के बारे में आपको बताएँगे जो रेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो से भी कई गुना बेहतर साबित होती है.


Third party image reference
रेडमी स्मार्टफोन्स को टक्कर देने वाला ये फोन है हॉनर का Honor 9 लाइट और इसी फोन में आपको दो या तीन नहीं पुरे चार कैमरे मिलते हैं. जी हाँ चार कैमरा, दो पीछे और दो आगे. सबसे पहले रियर कैमरे की कॉन्फ़िगरेशन की बात करें तो 13MP और 2MP का डबल लेंस ऑटोफोकस, LED फ़्लैश और हाई डायनामिक रेंज मोड के साथ मिलता है. जबकि फ्रंट में भी यही दोनों कैमरे यानी 13MP और 2MP का सेम फीचर के साथ दिया गया है सिर्फ LED फ़्लैश नहीं दिया गया है.

Third party image reference
हॉनर 9 लाइट का फुल स्पेसिफिकेशन और फीचर-
हॉनर 9 लाइट के अन्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 5.65 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले फुल एचडी रिजोल्युसन में मिलता है. डिस्प्ले का पिक्सेल डेंसिटी 427ppi है. इस फोन के फ्रंट और बैक दोनों तरफ गोरिल्ला ग्लास लगी है और फ्रेम एल्युमीनियम की बनी है.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट दी गयी है और ये फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो पर आधारित EMUI 8.0 पर चलता है. हॉनर 9 लाइट को हुवावे के HiSilicon Kirin 659 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है जो कि काफी पावरफुल प्रोसेसर माना जाता है.

Third party image reference
हॉनर का यह फोन दो तरह के रैम और स्टोरेज वेरिएंट में मिलता है. पहला वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है जबकि दूसरा जो वेरिएंट है उसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी है. ये स्मार्टफोन एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड भी सपोर्ट करता है. हालाँकि हाइब्रिड सिम स्लॉट होने की वजह से आप या तो दो सिम इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर मेमोरी कार्ड यूज करना चाहेंगे तो सिर्फ 1 सिम इस्तेमाल कर पाएंगे.

Third party image reference
इस फ़ोन में बैटरी 3000mAh की दी गयी है और इसका फिंगरप्रिंट स्कैनर बैक पैनल में सेट किया हुआ मिलता है. हॉनर के इस फोन का वजन 149 ग्राम है और थिकनेस मात्र 7.6mm है. यह फोन ब्लैक, ब्लू, ग्रे, सफ़ेद और भी कई रंगों में उपलब्ध है लेकिन ब्लू रंग आसानी से मिल जाता है.
कीमत और उपलब्धता-

Third party image reference
हॉनर 9 लाइट को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो ये फोन अब आसानी से पा सकते हैं. क्योंकि ये फोन अब बिना फ़्लैश सेल के भी फ्लिप्कार्ट पर मिल रहा है. इस फोन की किंत की बात करें तो इसका 3GB रैम वेरिएंट 10,999 रूपये में आता है और 4GB रैम वेरिएंट 14,999 रु की कीमत में मिलता है.

No comments

Latest Articles