Third party image reference भारत की सरकारी टेलिकॉम कम्पनी भारत संचार निगम लिमिटेड ( BSNL ) ने एक दमदार प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. इस ...
Third party image reference
भारत की सरकारी टेलिकॉम कम्पनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक दमदार प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. इस नए प्लान में पुरे एक साल यानी 365 दिनों की वैलिडिटी मिलने वाली है. यह प्लान 1999 रूपये का है जिसमें प्रीपेड यूजर्स को डेली 2GB डेटा दिया जायेगा. इसके अलावा साल भर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी करें को मिलेगा. इतना ही नहीं इसके साथ रोज 100 टेक्स्ट SMS भी भेजने के लिए दिया जायेगा.
Third party image reference
हालाँकि अफ़सोस की बात ये है कि बीएसएनएल ने इस प्लान को सिर्फचेन्नई और तमिलनाडु सर्किल के प्रीपेड यूजर्स के लिए लॉन्च किया है. और कम्पनी ये प्लान प्रमोशनल बेसिस पर इन दोनों सर्किल में पेश किया है. यह प्लान 25 जून से 22 सितम्बर 2018 तक ही मान्य रहेगा, यानी इस दौरान किये गए रिचार्ज पर ही ये सारे बेनेफिट्स मिलेंगे.
Third party image reference
बीएसएनएल के इस 1999 रूपये के प्लान में टोटल डेटा बेनेफिट्स को देखें तो कुल 730GB इन्टरनेट डेटा पूरी वैलिडिटी में मिलेगा. और इस तरह 1GB की कीमत मात्र 2.73 रूपये पड़ती है. इस प्लान में ट्रूली अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है यानी कोई डेली या वीकली कॉल करने की कोई लिमिट नहीं लगायी गयी है. परन्तु दिल्ली और मुंबई सर्किल में कॉल करना मुफ्त नहीं रखा गया है.


No comments