Third party image reference जी हां दोस्तों, आपने सही पढ़ा! सैमसंग का लेटेस्ट J सीरीज का स्मार्टफोन गैलेक्सी J8 जल्द ही बिक्री के लिए उ...
Third party image reference
जी हां दोस्तों, आपने सही पढ़ा! सैमसंग का लेटेस्ट J सीरीज का स्मार्टफोन गैलेक्सी J8 जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाला है. खबर है कि 28 जून से ही इस फोन की सेल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मार्केट में शुरू हो जाएगी. कम्पनी ने इस फोन को लॉन्च करते वक्त कहा था कि ये 20 जून से अवेलेबल हो जायेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ, परन्तु इसबार सैमसंग ने भरोसा दिलाया है कि बस 3 दिनों के अन्दर यह फोन खरीदने के लिए उपलब्ध हो जायेगा.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी J8 के कुछ हाईलाइटिंग फीचर्स हैं इसमें लगा हुआ 18.5:9 aspect रेश्यो का सुपर अमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले, एंड्राइड ओरियो 8.0 ओएस, डुअल रियर कैमरा सेटअप और फेस अनलॉक फीचर.
इस स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इंडिया में इसकी कीमत18,990 रूपये होने वाली है और यह फोन सिर्फ एक वेरिएंट में मिलेगा, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ. इस फोन को काला, ब्लू और गोल्ड कलर में ख़रीदा जा सकेगा.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी J8 फुल स्पेसिफिकेशन-
सैमसंग का यह स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आता है जो एंड्राइड ओरियो 8.0 पर चलता है. इस फोन में कम्पनी ने 6 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED इनफिनिटी डिस्प्ले 18.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया है.
फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. इस फोन में आपको 4GB की रैम के साथ 64GB का इंटरनल मेमोरी देखने को मिलेगा. साथ ही इसमें आप एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 256GB की कैपेसिटी तक का लगा सकेंगे.
Third party image reference
गैलेक्सी J8 के कैमरा की बात करें तो यह फोन 16MP+5MP डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ मिलने वाला है. और फ्रंट में 16MP का सिंगल सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है. फ्रंट और बैक दोनों ही कैमरे के साथ LED फ़्लैश लाइट दिया गया है. फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. फोन के रियर पैनल में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इस फोन में बैटरी 3500mAh की लगायी गयी है.


No comments