Third party image reference दोस्तों, आप सभी जानते हैं कि शाओमी का रेडमी नोट 5 प्रो इस साल का बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन है, लेकिन अफ़सोस...
Third party image reference
दोस्तों, आप सभी जानते हैं कि शाओमी का रेडमी नोट 5 प्रो इस साल का बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन है, लेकिन अफ़सोस की बात ये है कि यह स्मार्टफोन अभी भी एंड्राइड nougat पर आधारित MIUI 9 पर चल रहा है. कम्पनी जब इस फोन को फरवरी में लॉन्च कर रही थी तब शाओमी फैन्स ने सोचा था कि ये जरुर ओरियो ओएस के साथ आयेगा. लेकिन ऐसा हुआ नहीं, कम्पनी ने इसे nougat 7.1.1 के साथ ही लॉन्च कर दिया.
Third party image reference
हालाँकि, अब जल्द ही आपके रेडमी नोट 5 प्रो को एंड्राइड Oreo 8.1 ओएस पर बेस्ड MIUI 9.5 का अपडेट मिल जायेगा. क्योंकि कम्पनी ने कन्फर्म कर दिया कि 29 जून से इन स्मार्टफोन यूजर्स को ये अपडेट रोल आउट कर दिया जायेगा.
शाओमी ने ये भी क्लियर कट कह दिया है कि यह अपडेट कई फेज में रोल आउट किया जायेगा, इसलिए ऐसा भी हो सकता है की फर्स्ट फेज में आपको अपडेट न मिले. सभी रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन यूजर को इस अपडेट को मिलने में करीब 1 महीने का समय लग सकता है.
Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि शाओमी ने एंड्राइड ओरियो 8.1 पर बेस्ड MIUI 9.5 का अपडेट कुछ समय पहले चुपके से इस स्मार्टफोन यूजर के लिए जारी कर दिया था. लेकिन कई तरह के बग्स की वजह से जल्द ही इस अपडेट को वापस ले लिया गया था. लेकिन अब शाओमी पूरी तैयारी के साथ यह अपडेट जारी करने वाली है.
Third party image reference

No comments