Third party image reference जी हां दोस्तों, भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कम्पनी भारती एयरटेल ने आज एक 168 दिनों तक लम्बी वैलिडिटी वाला प्...
Third party image reference
जी हां दोस्तों, भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कम्पनी भारती एयरटेल ने आज एक 168 दिनों तक लम्बी वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. एयरटेल इस प्लान में वॉईस कॉलिंग, इन्टरनेट डेटा के साथ SMS की सुविधा भी देगी. यह प्लान 597 रूपये का है जिसमें अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग बिना FUP लिमिट के करने को मिलेगा.
Third party image reference
एयरटेल के इस नए 597 रु प्लान में असीमित कॉलिंग के साथ 10GB डेटा भी दिया जायेगा. इसके अलावा हर रोज 100 SMS भी मिलेगा. यह प्लान ज्यादा कॉलिंग करने वालों के लिए है जिन्हें लम्बी वैधता वाला प्लान चाहिए होता है. इस प्लान में डाटा बहुत ही कम दिया जा रहा है इसलिए ये प्लान इन्टरनेट यूजर्स के लिए नहीं है. यह प्लान अभी कुछ सेलेक्टेड यूजर्स को ही मिल रहा है.
Third party image reference
इस प्लान में मिलने वाले 10GB डेटा को वैलिडिटी के दौरान कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है. जैसे कि एयरटेल के 995 रूपये प्लान में है. एयरटेल का यह लगभग हजार रूपये का प्लान 180 दिनों की वैधता के आता है और अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और 1GB डेटा हर महीने मिलता है. इसलिए 597 रूपये वाला प्लान इससे कहीं बेहतर ही है.


No comments