Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

6GB रैम के साथ Xiaomi लॉन्च करेगा Pocophone F1 स्मार्टफोन: रिपोर्ट

Third party image reference जी हां दोस्तों, बहुत समय पहले से ही इस नए स्मार्टफोन के लॉन्च होने की ख़बरें आती रही है. शाओमी ने Pocophone...


Third party image reference
जी हां दोस्तों, बहुत समय पहले से ही इस नए स्मार्टफोन के लॉन्च होने की ख़बरें आती रही है. शाओमी ने Pocophone नाम का यह नया सीरीज निकाला है. इस नाम पहला फोन पोकोफोन F1 भारत के साथ साथ अन्य देशों में भी लॉन्च किया जायेगा. हाल ही में इस हैंडसेट को सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर सर्टिफाइड होते हुए देखा गया था. इससे साफ होता है कि ये स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है.

Third party image reference
शाओमी ने इस नए स्मार्टफोन के लॉन्च होने के बारे में कोई इनफार्मेशन शेयर नहीं की है. इस फोन के लॉन्च तारीख और कीमत का भी पता नहीं है. हालाँकि पिछले रयूमर्स की माने तो इसके बेस वेरिएंट की कीमत लगभग 33,600 रूपये हो सकती है. जबकि हाई एंड वेरिएंट की प्राइस 36,800 रूपये के आसपास हो सकती है.

Third party image reference
शाओमी Pocophone F1 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 5.99 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में हो सकता है. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 845 से पॉवर किया जा सकता है. और इस फोन में 6GB की रैम और 64GB/128GB इंटरनल मेमोरी दी जा सकती है.

Third party image reference
यह स्मार्टफोन एंड्राइड के नवीनतम ओएस ओरियो 8.1 पर आधारित MIUI 9 पर आउट-ऑफ़-द-बॉक्स चलेगा. इस फोन में 4000mAh की पावरफुल बैटरी लगी होगी. यह फोन फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा. इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा लेकिन कितने-कितने मेगापिक्सेल के होंगे इसके बारे में कुछ पता नहीं चला है.

No comments

Latest Articles