Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ये है 50 रु के अन्दर जियो, एयरटेल और वोडाफोन के बेहतरीन प्लान !

Third party image reference दोस्तों, रिलायंस जियो की वजह से आज हमलोग सस्ते से भी कई गुना सस्ता प्लान देख रहे हैं और लाभ उठा रहे हैं. अब...


Third party image reference
दोस्तों, रिलायंस जियो की वजह से आज हमलोग सस्ते से भी कई गुना सस्ता प्लान देख रहे हैं और लाभ उठा रहे हैं. अब तो 50 रूपये से भी कम कीमत में हमें महीने भर के लिए कॉलिंग और डेटा प्लान मिल रहा है. सबसे पहले जियो ने ही इतनी कम कीमत में कोई अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इन्टरनेट डेटा का फायदा दिया. आज हम आपको एयरटेल, वोडाफोन और जियो के इसी 50 रूपये के अन्दर मिलने वाले प्लान की जानकारी देंगे. तो चलिए फटाफट शुरू करते हैं.
रिलायंस जियो प्लान- 50 रु के अन्दर

Third party image reference
सबसे पहले रिलायंस जियो के प्लान के बारे में बात करते हैं. जियो ने 26 जनवरी 2018 को गणतंत्र दिवस के मौके पर 49 रु का प्लान लॉन्च करके पूरे टेलिकॉम सेक्टर में खलबली मचा दी थी. इस छोटे से प्लान में जियो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग ऑल इंडिया कहीं भी बिना किसी लिमिट के करने को देती है. साथ ही इन्टरनेट चलाने के लिए 1GB हाई स्पीड 4G डेटा भी देती है और 50 टेक्स्ट SMS भी भेजने लिए मिलता है. हालाँकि ये प्लान सिर्फ जियोफोन में काम करता है.
भारती एयरटेल प्लान- 50 रु के अन्दर

Third party image reference
एयरटेल के 50 रूपये के अन्दर के प्लान के बारे में बात करें तो एयरटेल ने हाल ही में एक 47 रूपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था. इस प्लान में प्रीपेड यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स करने को दी जा रही है, हालाँकि अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ 125 मिनट ही मिलता है. इसके अलावा 500MB डेटा और 50 SMS भी दिया जाता है. इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 28 दिनों तक रहती है.
वोडाफोन इंडिया प्लान- 50 रु के अन्दर

Third party image reference
वोडाफोन ने भी कुछ ही दिनों पहले 50 रूपये के अन्दर 47 रूपये का नया प्लान लॉन्च किया था. वोडाफोन अपने इस प्लान में एयरटेल की ही तरह 125 मिनट तक ही वॉईस कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है. इसके साथ 500MB 3G/4G डेटा भी मिलता है और 50 SMS भी दिया जाता है. वोडाफोन भी इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी देता है.


Third party image reference
दोस्तों, आपको किस ऑपरेटर का प्लान सबसे अच्छा लगा, और आप किस कम्पनी का प्लान इस्तेमाल करते हैं. नीचे कमेंट करके अपनी राय जरुर दें. और आपने अभी तक इस टेक चैनल को फॉलो नहीं किया है तो अवश्य कर लें. क्योंकि यहाँ आपको 100% सच्ची टेक ख़बरें पढनें को मिलेगी.

No comments

Latest Articles