Third party image reference दोस्तों, जैसा कि आप सभी को मालूम होगा कि सैमसंग ने कुछ समय पहले गैलेक्सी J सीरीज में दो नए स्मार्टफोन गैलेक...
Third party image reference
दोस्तों, जैसा कि आप सभी को मालूम होगा कि सैमसंग ने कुछ समय पहले गैलेक्सी J सीरीज में दो नए स्मार्टफोन गैलेक्सी J8 और गैलेक्सी J6 एक साथ लॉन्च किया था। इनमें से सैमसंग गैलेक्सी J8 को 18,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। और ये स्मार्टफोन अभी भी इतने ही प्राइस पर ऑनलाइन और ऑफ़लाइन स्टोर्स पर बिक रहा है।
हालांकि आज मैं आपको एक ऐसे ऑनलाइन स्टोर के बारे में बताऊंगा जहां से आप गैलेक्सी J8 को पूरे 2,000 रु कम कीमत में अपना बना सकेंगे। इससे पहले चलिए इस फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन जान लेते हैं।
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी J8 में आपको 6 इंच की एचडी+ सुपर Amoled डिस्प्ले 18.5:9 aspect रेश्यो में मिलता है। इस फोन में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट है और डुअल नैनो सिम स्लॉट भी अलग से दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड के नवीनतम ऑपरेटिंग सिस्टम ओरियो 8.0 पर चलता है। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से पॉवर किया गया है।
Third party image reference
रैम और स्टोरेज की अगर बात करें तो गैलेक्सी J8 में आपको 4GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरज स्पेस मिल जाती है। इसमें आप 256GB तक का एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड यूज कर सकते हैं। इस फोन में सैमसंग ने फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में दिया है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है जो हाई क्वालिटी इमेजेज और वीडियो रिकॉर्ड करती है। इसके फ्रंट में 16MP का सिंगल सेल्फी कैमरा भी LED फ़्लैश के साथ मिलता है। और इस गैलेक्सी J8 स्मार्टफोन में 3500mAh की बैटरी दी गयी है।
Third party image reference
दोस्तों, अगर आपको सैमसंग का ये गैलेक्सी J8 स्मार्टफोन पसंद है और इसे किफायती कीमत में खरीदना चाहते हैं तो आपको ये फोन पेटीएम मॉल से लेना चाहिए। यहां पर ही इस फोन में आपको 2000 रु की बचत होने वाली है और अन्य किसी ई-कॉमर्स साइट या रिटेल स्टोर्स में तो पूरे 18,990 रु खर्च करने पड़ जाएंगे। लेकिन पेटीएम पर दिए जा रहे 2000 रु का कैशबैक प्राप्त कर इस फोन को मात्र 16,990 रु में प्राप्त किया जा सकता है।
Third party image reference

No comments