साउथ कोरियाई कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी सैमसंग अपना अगला फ्लैगशिप टैबलेट जल्द ही लॉन्च करने वाली है. खबर है कि कम्पनी गैलेक्सी टैब S4 को...
साउथ कोरियाई कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी सैमसंग अपना अगला फ्लैगशिप टैबलेट जल्द ही लॉन्च करने वाली है. खबर है कि कम्पनी गैलेक्सी टैब S4 को अगले महीने लॉन्च कर देगी. इससे पहले कहा जा रहा था कि गैलेक्सी नोट 9 के लॉन्च होने के बाद इसे सितम्बर के शुरुआती दिनों में लॉन्च किया जायेगा. लेकिन यह टैबलेट अब नोट 9 के साथ ही मार्केट में उतारा जा सकता है.
Third party image reference
सैमसंग के इस गैलेक्सी टैब S4 की एक विडियो भी विबो पर आयी थी जिसे देखने से मालूम होता है कि ये टैबलेट ब्लैक और सफ़ेद कलर ऑप्शन में आयेगा. महज 10 सेकंड के इस विडियो में टैब का फ्रंट और बैक पैनल दिखा है. इस डिवाईस में सिंगल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ होगा.
Third party image reference
हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी टैब S4 का फुल स्पेसिफिकेशन भी ऑनलाइन लीक होकर सामने आया था. सैमसंग के इस नए टैब में 10.5 इंच का फुल एचडी सुपर अमोलेड डिस्प्ले होगा. इसको क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है. इस टैबलेट में 4GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी होगी.
Third party image reference
गैलेक्सी टैब S4 में रियर कैमरा 13MP का होगा जिसके साथ LED फ़्लैश भी होगी, इसके अलावा फ्रंट में 8MP का कैमरा सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए दिया जायेगा. इस टैब में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं रहेगा हालाँकि ये आईरिस स्कैनर फीचर के साथ जरुर आयेगा.
Third party image reference
सैमसंग के इस टैबलेट में एंड्राइड का लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 होगा. इसमें बैटरी 7300mAh की लगायी जाएगी. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G Volte सपोर्ट, wifi, जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी पोर्ट और जरुरी सेंसर जैसे accelerometer, प्रोक्सिमिटी, gyro और एम्बिएंट लाइट सेंसर दिए जायेंगे.


No comments