Third party image reference जी हां दोस्तों, आईडिया सेलुलर ने आज फिर से एक और प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिया है. कम्पनी ने इसबार 295 रूपये ...
Third party image reference
जी हां दोस्तों, आईडिया सेलुलर ने आज फिर से एक और प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिया है. कम्पनी ने इसबार 295 रूपये में यह नया प्लान पेश किया है जो एयरटेल के 299 रु वाले प्लान की टक्कर में लाया गया है. आईडिया का ये प्लान पूरे 42 दिनों की वैलिडिटी के साथ आया है जिसमें वॉईस कॉलिंग, SMS और इन्टरनेट डेटा की फैसिलिटी भी दी गयी है.
Third party image reference
वहीँ अगर एयरटेल की बात करें तो एयरटेल अपने 299 रूपये के प्रीपेड प्लान में यूजर्स को सिर्फ अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग की सुविधा 42 दिनों तक देता है. हालाँकि एयरटेल बिना किसी FUP लिमिट के असीमित कॉल करने देता है, जबकि आईडिया के प्लान में ऐसा नहीं है. आईडिया डेली और वीकली कॉलिंग लिमिट के साथ वॉईस कॉल की सुविधा देता है.
Third party image reference
आईडिया सेलुलर के इस 295 रूपये के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा डेली 250 मिनट और सप्ताह में 1000 मिनट की लिमिट के साथ मिलता है. कम्पनी ने इस प्लान में 5GB डेटा भी दिया है जिसे आप 2G, 3G या 4G नेटवर्क पर इस्तेमाल कर सकेंगे. इसके अलावा हर रोज 100 SMS भी मिलेगा. जिन यूजर्स को वॉईस कॉलिंग प्लान के साथ थोड़ा बहुत डाटा भी चाहिए तो आईडिया का ये प्लान बेहतर है.


No comments